libra yearly horoscope 2026 tula rashifal varshik 2026 future predictions for career money business health Rashifal in h तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026?

tula rashifal varshik 2026 :साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस राशि के लिए गुरु और शनि खासे प्रभाव वाले ग्रह रहेंगे। 21 मई तक बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। इससे समाज में आपको एक तरफ सम्मान मिलेगा।

Thu, 18 Dec 2025 10:24 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
तुला राशिफल 2026: शनि और गुरु का रहेगा असर, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का साल 2026?

libra yearly horoscope 2026: LIBRA Horoscope 2026: साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस राशि के लिए गुरु और शनि खासे प्रभाव वाले ग्रह रहेंगे। 21 मई तक बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। इससे समाज में आपको एक तरफ सम्मान मिलेगा,इसके साथ ही आपके अच्छे कनेक्शन भी लोगों से बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। 21 मई के बाद बृहस्पति आपके दसवें भाव में चला जाएगा, जिससे आपको करियर में काफी तरक्की देखने को मिल सकती है। आपके प्रमोशन के भी चांस हैं। इसके अलावा आपके छठे भाव में शनि आपको काम को आपकी जिम्मेदारियों को, प्रतियोगिताओं या नौकरी की तलाश में सफलता पर फोकस करने में मदद करेगा, लेकिन इसके लिए साल 2026 में आपको खास तौर पर सावधान रहना होगा?

2026 में कैसी रहेगी तुला वालों की लवलाइफ

शुरू में सोशल लाइफ में कनेक्शन बनाने और पहचना बढ़ाने से आपको रिश्तों में अच्छी पहचना और संबंधों में अधिक सम्मान मिल सकता है। मई के बाद, करियर में लाभ छोटा सा चेंज आ सकता है, लेकिन ये डेली लाइफ से जुड़ा होगा। इसलिए काम की जो भी जरूरतें हो तो उनको घर पर छोटी-छोटी देखभाल के साथ संतुलित करें। इस राशि के लोगों को शनि छोटी-छोटी जिम्मेदारियों में विश्वसनीयता लाने को प्रेरित कर सकता है। नए साल में वादे करें और लगातार मदद करें, इससे आप दोनों में बंधन मजबूत होगा और आप लंबे समय के लिए विश्वास पा लेंगे।

2026 में कैसा रहेगा तुला वालों का करियर और फाइनेंस

21 मई के बाद बृहस्पति आपकी राशि में है जो आपको प्रमोशन के चांस दिलाएगा, साथ ही करियर में सक्सेस भी दिलाएगा। इसलिए स्पष्ट लक्ष्य और आगे बढ़ने के लिए आप रिकॉर्ड तैयार करें। शुरुआती महीनों का इस्तेमाल रणनीति बनाने और फॉलो करने में करें। इसके अलावा ऐसे लोगों से मिलें, जो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएं। छठे भाव में शनि होने से अनुशासन और धैर्य बनाए रखें। इससे शनि आपको दूसरो से आगे बढ़ाने और स्थिर नौकरी पाने में मदद करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की सीधी चाल 7 महीने, वक्री चाल 5 महीने, जानें किन राशियों को लाभ
ये भी पढ़ें:नए साल में मीन राशि में शनि, किन राशियों को मिलेंगे चैलेंज?

2026 में कैसी रहेगी तुला वालों की हेल्थ

शनि के प्रभाव के कारण तुला राशि वालों को नए साल 2026 में थोड़ी कड़ाई से अपना रुटीन फॉलो करना होगा। इस तरह से आप अपनी हेल्थ को स्थिर रख पाएंगे। आपको देर रात तक नहीं जगना है, नींद पूरी करें, कोशिश करें कि सिंपल खाना खाएं। अगर काम का प्रैशर आपको लगता है, तो इसे संभालने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। मई के बाद जब करियर में आपके पास मौके आने लगें, तो आपको छोटी-छोटी समस्याओं को बढ़ने से रोकने के लिए ब्रैक ले सकते हैं। इसके अलावा हेल्थ को इग्नोर नहीं करना है, आपको रेगुलर चेकअप करवाने हैं।

तुला राशि वालों के लिए 2026 के सबसे अच्छे महीने

जनवरी से मई तक, जब बृहस्पति आपके नौवें भाव में होगा, सोशल लाइफ में अच्छे कनेक्शन बनेंगे। जून से सितंबर तक, जब बृहस्पति आपके दसवें भाव में प्रवेश करेगा, तो करियर में आगे बढ़ने और प्रमोशन पाने के लिए अच्छे महीने होंगे। अक्टूबर में आपने जो हासिल किया है, उसे आर्गनाइज करने और लाइफ के लिए आगे की प्लानिंग बनाने का समय मिलेगा।

तुला राशि वालों के लिए 2026 के सावधान रहने वाले महीने

इस साल शनि आपकी सहनशक्ति की परीक्षा लेगा। इसलिए रोज अधिक से अधिक काम करने से बचें और अपने आपको हेल्थ लिमिट को देखते हुए ही काम करना है। इस साल तुरंत आने वाले ऑफर्स को आपको स्वीकार नहीं करना है। आपके इसके लिए लंबे समय की वैल्यूज को चेक करना है । इसके अलावा शर्तों को सावधानीपूर्वक चेक करना है। बड़े कमिटमेंट्स से पहले आपको सभी डिटेल्स चेक करनी होगा। आपको बेकअप बनाना होगा और भविष्य के लिए किसी भी तरह के तनाव से बचना होगा।

तुला राशि वालों के लिए 2026 के मुख्य मंत्र

अपने प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए शुरुआती कनेक्शन का इस्तेमाल करें और मई के बाद स्थिर करियर के लिए स्टेप्स लें। जॉब में सक्सेस पाने के लिएरोज के कामों में आपको थोड़ा विश्वसनीय होना होगा। अपने हेल्थ के रुटीन को बनाए रखें ताकि नए मौके मिलने पर आप अच्छी पर्फोर्मेंस दिखासकें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!