Horoscope Mercury Rashifal Jupiter constellation on 16 June these zodiac signs will benefit 16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

Horoscope Mercury Rashifal Jupiter constellation : पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध 24 जून तक रहने वाले हैं। बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Sun, 15 June 2025 12:49 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ

Horoscope Mercury Rashifal, 16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर: बुध कल सोमवार के दिन नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार इस समय आर्द्रा नक्षत्र में गोचर हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 16 जून 2025 के दिन शाम 05 बजकर 03 मिनट पर बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध 24 जून तक रहने वाले हैं। बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

इन राशियों को लाभ ही लाभ

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। साहसी और पराक्रमी बने रहेंगे। करियर में प्रमोशन के कई नए मौके मिलने वाले हैं। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम के लिए तारीफ भी बटोरेंगे।

तुला राशि: बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना तुला राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन दूर होने लगेगी। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह राशि: बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। इस दौरान आप भाग्यशाली रहेंगे। हर काम में तरक्की करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं, हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में, आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू
ये भी पढ़ें:29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: 15 जून को कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का दिन?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!