17 मई तक इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर देगा प्रॉफिट
Shani Rashifal Saturn Transit 2026 : शनि के नक्षत्र बदलने से मेष से लेकर मीन राशि प्रभावित होती है। इस समय शनि देव मीन राशि में बैठे हुए हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से अच्छी खबर मिल सकती है।

Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि गोचर का राशिफल : शनि देव का राशि ही नहीं नक्षत्र गोचर भी बेहद जरूरी माना जाता है। शनि के नक्षत्र बदलने से मेष से लेकर मीन राशि प्रभावित होती है। इस समय शनि देव मीन राशि में बैठे हुए हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में इस टाइम शनि गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 के दिन शनि ने इस नक्षत्र में प्रवेश किया था। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं, जो मीन राशि के अंतर्गत आता है। इस नक्षत्र के चतुर्थ पद में शनि 17 मई 2026 की दोपहर तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं-
17 मई तक इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर देगा प्रॉफिट
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि का गोचर?
शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। घर-परिवार में समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर और आर्थिक सिचूऐशन अच्छी रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड्स का सेवन कम करें। वहीं, बिजनेस करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि का गोचर?
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। मन खुश रहेगा। आपके रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन से जुड़े कई नए टास्क भी मिलेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ चीजों में सुधार होगा। वहीं, नेचर में समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनि का गोचर?
शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है। इस दौरान आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। स्ट्रेस फ्री रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन