Shani Rashi Parivartan 2027: Saturn Transit Horoscope, Sade Sati aur Dhaiya ka Asar शनि के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Shani Rashi Parivartan 2027: साल 2027 में ऐसा ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जब शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार शनि के इस राशि परिवर्तन के साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी बदल जाएगा।

Mon, 2 Feb 2026 05:41 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Shani Rashi Parivartan: ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि की चाल सबसे धीमी होती है और यही वजह है कि जब भी शनि अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका असर लंबे समय तक और गहराई से देखने को मिलता है। साल 2027 में ऐसा ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जब शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार शनि के इस राशि परिवर्तन के साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी बदल जाएगा। खास बात यह है कि इस गोचर से तीन राशियों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहा है उनके लिए 2027 राहत और स्थिरता लेकर आ सकता है।

क्यों खास है शनि का यह गोचर?- शनि करीब ढाई साल में एक राशि बदलते हैं। जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं, तो केवल एक राशि ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 2027 में शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही:

कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।

सिंह और धनु राशि वालों की ढैय्या समाप्त होगी।

यही वजह है कि इन तीनों राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि- करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार

सिंह राशि के जातकों के लिए 2027 एक राहत भरा साल साबित हो सकता है। शनि के मेष राशि में जाते ही सिंह राशि पर चल रही ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखने लगेंगे।

इस दौरान:

लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और कारोबार में स्थिरता आएगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। मानसिक दबाव कम होगा और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। जो लोग पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत का फल मिलना शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र हुए उदय, आने वाले 9 महीने इन राशियों के लिए शुभ, धन लाभ के अच्छे संकेत

धनु राशि: कारोबार में गति और पुराने निवेश से लाभ

शनि का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए भी राहत लेकर आएगा। 2027 में धनु राशि से ढैय्या का प्रभाव हट जाएगा, जिसके बाद कई रुके हुए काम दोबारा रफ्तार पकड़ सकते हैं। पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है। ठप पड़ा कारोबार फिर से चल सकता है। करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा। शनि की कृपा से धनु राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा और जीवन में स्थिरता आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 अप्रैल तक बुध रहेंगे कुंभ राशि में, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कुंभ राशि: साढ़ेसाती से मुक्ति, नए दौर की शुरुआत

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे अहम माना जा रहा है। शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही कुंभ राशि साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। खास बात यह है कि कुंभ राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं, इसलिए साढ़ेसाती खत्म होते ही जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में साफ सुधार होगा। घाटे में चल रहा काम मुनाफे में आ सकता है।नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। मानसिक तनाव और रुकावटें कम होंगी। जो नुकसान और परेशानियां साढ़ेसाती के दौरान झेलनी पड़ी थीं, उनसे धीरे-धीरे छुटकारा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!