11 अप्रैल तक बुध रहेंगे कुंभ राशि में, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ तो ये 5 राशि वाले रहें संभलकर
फरवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। 3 फरवरी 2026 को रात 9 बजकर 38 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आमतौर पर बुध एक राशि में करीब 21 से 25 दिन तक ही रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चाल सामान्य नहीं रहेगी।

फरवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। 3 फरवरी 2026 को रात 9 बजकर 38 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आमतौर पर बुध एक राशि में करीब 21 से 25 दिन तक ही रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चाल सामान्य नहीं रहेगी। मार्गी और वक्री गति के कारण बुध करीब 67 दिनों तक, यानी 11 अप्रैल 2026 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। यही वजह है कि इस गोचर का असर लंबे समय तक सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेष राशि- बुध का गोचर आपके लाभ भाव में हो रहा है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नया प्रोजेक्ट, स्टार्टअप या ऑनलाइन काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। हालांकि शॉर्टकट अपनाने से बचना जरूरी होगा।
वृषभ राशि- यह गोचर आपके कर्म भाव में रहेगा। करियर में बदलाव और तरक्की के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग, मीडिया, फिल्म, पीआर और बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें।
मिथुन राशि- नवम भाव में बुध का गोचर भाग्य को मजबूती देगा। पढ़ाई, रिसर्च, उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराने विचारों को छोड़कर नए रास्ते अपनाने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि- अष्टम भाव में गोचर मानसिक तनाव और चिंता बढ़ा सकता है। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, खासकर त्वचा और नसों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। निवेश, सट्टा और जोखिम भरे फैसलों से दूर रहें।
सिंह राशि- सप्तम भाव में बुध का गोचर वैवाहिक और साझेदारी से जुड़े मामलों में तनाव ला सकता है। पार्टनर से संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। नई पार्टनरशिप शुरू करने से बचें।
कन्या राशि- छठे भाव में गोचर से शत्रुओं पर विजय मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और कानूनी मामलों में समय अनुकूल रहेगा।
तुला राशि- पंचम भाव में गोचर रचनात्मकता बढ़ाएगा, लेकिन प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा। शेयर बाजार में सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृश्चिक राशि- चतुर्थ भाव में गोचर से घरेलू तनाव बढ़ सकता है। मां की सेहत और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। दस्तावेजों में गलती नुकसान पहुंचा सकती है।
धनु राशि- तृतीय भाव में बुध साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। मीडिया, मार्केटिंग, कमीशन और ट्रैवलिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है।
मकर राशि- द्वितीय भाव में बुध की मौजूदगी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन बोलते समय कटु शब्दों से बचें। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि- लग्न भाव में बुध का गोचर व्यक्तित्व को मजबूत करेगा। सोचने और बोलने की क्षमता बढ़ेगी, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। सेहत और मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन राशि- द्वादश भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में दूरी महसूस हो सकती है। नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है, ऐसे में योग और ध्यान फायदेमंद रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन