Kumbh Rashi Mein Surya Grahan 2026: Solar Eclipse on Aquarius Horoscope Rashifal कुंभ राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन बातों का रखें ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन बातों का रखें ध्यान

फरवरी 2026 का महीना खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों ही नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को पड़ेगा। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है।

Mon, 2 Feb 2026 03:12 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
कुंभ राशि में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन बातों का रखें ध्यान

Surya Grahan 2026: फरवरी 2026 का महीना खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों ही नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को पड़ेगा। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव की बात करें तो, भले ही ग्रहण नजर न आए, उसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। सूर्य इस समय कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। कुंभ शनि की राशि मानी जाती है और जब इसी राशि में सूर्य ग्रहण होता है, तो उसका प्रभाव और भी गहरा हो जाता है। हालांकि सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों को इस दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

इन राशियों को रहना होगा खास सतर्क-

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ग्रहण के समय सूर्य आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में रहेंगे। इस वजह से मानसिक बेचैनी, चिंता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत के लिहाज से भी यह समय थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसलिए इस दौरान खुद का खास ख्याल रखें। ज्योतिषियों की सलाह है कि ग्रहण के बाद कम से कम एक हफ्ते तक कोई बड़ा फैसला, निवेश या नई शुरुआत करने से बचें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ नहीं कहा जा सकता है। इसका सीधा असर व्यापार, साझेदारी और वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। बिजनेस में जल्दबाजी या भावनाओं में आकर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। अगर किसी नई डील, निवेश या पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच लें। धैर्य और समझदारी से काम लिया जाए, तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहण के समय सूर्य आपके लग्न भाव में स्थित रहेंगे। इसका असर यह हो सकता है कि आपके दिमाग में नए-नए विचार तेजी से आएंगे, लेकिन साथ ही भ्रम और असमंजस की स्थिति भी बनी रह सकती है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना बेहद जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। सेहत के मामले में भी ध्यान रखें, खासकर मानसिक तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना रहेगा सबसे खास, 4 ग्रह करेंगे गोचर

अन्य राशियों के लिए संकेत- बाकी राशियों पर भी इस सूर्य ग्रहण का असर पड़ेगा, लेकिन उनके लिए यह प्रभाव सामान्य रहेगा। फिर भी ग्रहण के आसपास संयम, शांति और सोच-समझकर फैसले लेना सभी के लिए फायदेमंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में कुछ राशियों के लिए आर्थिक चुनौतियां, बजट प्लानिंग से मिलेगी राहत

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

सूर्य ग्रहण के दौरान संयम और सतर्कता रखना जरूरी माना जाता है। इस दिन बिना वजह वाद-विवाद से बचें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। ग्रहण के समय और उसके बाद कुछ घंटों तक नया काम शुरू करने, बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखना बेहतर होता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान, मंत्र जप या ईश्वर स्मरण लाभकारी माना जाता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें, खासकर तनाव और थकान से बचने की कोशिश करें। भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल मान्य नहीं होगा, फिर भी ज्योतिषीय दृष्टि से सावधानी और संतुलन बनाए रखना सभी राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र हुए उदय, आने वाले 9 महीने इन राशियों के लिए शुभ, धन लाभ के अच्छे संकेत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!