Shani Rashi Parivartan 2027 mesh rashi mein : Saturn Transit In Aries Effects sade sati and dhaiya Shani Rashi Parivartan: 3 जून 2027 को मेष में प्रवेश करेंगे शनि, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Rashi Parivartan: 3 जून 2027 को मेष में प्रवेश करेंगे शनि, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

ज्योतिषशास्त्र में शनि का गोचर हमेशा बड़ा माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलता है और इसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। अगले साल यानी 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने वाले हैं और इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ सकता है।

Sun, 8 March 2026 10:46 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Rashi Parivartan: 3 जून 2027 को मेष में प्रवेश करेंगे शनि, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

ज्योतिषशास्त्र में शनि का गोचर हमेशा बड़ा माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलता है और इसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है। अगले साल यानी 2027 में शनि देव अपनी राशि बदलने वाले हैं और इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ सकता है।ज्योतिष गणना के मुताबिक 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस बदलाव के साथ ही कुछ राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या की शुरुआत होगी, जबकि कुछ राशियों को लंबे समय बाद साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत भी मिलेगी।

इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती-

शनि के मेष राशि में जाते ही कुछ राशियों के लिए चुनौती भरा समय शुरू हो सकता है। खासकर वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि

शनि के मेष में आने के बाद वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस दौरान मानसिक दबाव, खर्च बढ़ने या काम में देरी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे समय में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना और धैर्य बनाए रखना जरूरी माना जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। कामकाज में थोड़ी रुकावट, जिम्मेदारियां बढ़ना या मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। हालांकि लगातार प्रयास करते रहने से स्थितियां संभल भी सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी शनि की ढैय्या का समय शुरू हो जाएगा। इस दौरान नौकरी, कारोबार या पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस समय संयम और मेहनत बनाए रखना जरूरी है।

मेष और मीन के लिए चरण बदलने का समय

शनि के इस गोचर से मेष और मीन राशि के लोगों के लिए साढ़ेसाती के चरणों में बदलाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातक पहले से ही शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। 3 जून 2027 के बाद उनके लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। ज्योतिष में इस चरण को सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान व्यक्ति को कई महत्वपूर्ण अनुभव मिलते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लिए राहत की खबर यह है कि इस समय साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो सकता है। यानी पिछले कुछ वर्षों से चल रही चुनौतियों का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना बन सकती है।

इन राशियों को मिलेगी राहत

शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए राहत भी लेकर आ सकता है। खासकर कुंभ, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए यह बदलाव सकारात्मक माना जा रहा है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। लंबे समय से चल रहा मानसिक दबाव या रुकावटें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से राहत मिल जाएगी। ऐसे में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और जीवन में स्थिरता महसूस हो सकती है।

धनु राशि- धनु राशि वालों को भी शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इससे कामकाज में सुधार और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष, मिथुन समेत इन राशियों की बढ़ेगी आय, कर्क-मीन रहें सावधान
ये भी पढ़ें:शनि देव होंगे अस्त, मेष, वृश्चिक समेत इन राशियों के लिए बन सकता है गोल्डन टाइम
ये भी पढ़ें:मीन राशि में सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!