Weekly Horoscope 2026 9- 15 March 2026 Jaanein 12 rashiyon ka Saptahik Rashifal Future Predictions साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026): मेष, मिथुन समेत इन राशियों की बढ़ेगी आय, कर्क-मीन वाले रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026): मेष, मिथुन समेत इन राशियों की बढ़ेगी आय, कर्क-मीन वाले रहें सावधान

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 9 से 15 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Sun, 8 March 2026 03:18 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026): मेष, मिथुन समेत इन राशियों की बढ़ेगी आय, कर्क-मीन वाले रहें सावधान

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (9- 15 मार्च, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (9- 15 मार्च, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति अच्छी है। आय के मामले में बहुत अच्छा है, यात्रा का योग बन रहा है। आपकी बहुत सारी मुश्किलें हल होती हुई दिखाई पड़ रही हैं। बस थोड़ा सा न्यूरो (neuro) की समस्या पर ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा खराब रह सकता है, जो चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी का कारण बन सकता है। लेकिन सप्ताह का अंत फिर से अच्छा हो जाएगा और आप अच्छे दिनों की तरफ बढ़ जाएंगे। कुल मिलाकर आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है, बस मध्य में थोड़ा सावधानी बरतें। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- आपका स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है और व्यापार भी बढ़िया चल रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सार्थक परिणाम मिल रहे हैं और राजनीतिक लाभ के भी योग हैं। यह एक अच्छा समय है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा, बस अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखिएगा। सप्ताह का मध्य भाग आनंददायक रहेगा; प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी और जो लोग विवाहित हैं, वे वैवाहिक जीवन के सुख का आनंद लेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह का अंत थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए इसे सावधानी से पार करें। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- आपका स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- सबकुछ बहुत अच्छा है। काफी समय के बाद आपकी एक बहुत अच्छी स्थिति शुरू हुई है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय न लें। अपना समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें; विद्यार्थियों के लिए यह बहुत अच्छा समय रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा डिस्टर्बिंग (disturbing) हो सकता है, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। शत्रुओं का उपद्रव संभव है, पर उनका शमन भी होगा। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह का अंत बहुत ही आनंददायक रहने वाला है। जीवनसाथी और प्रेम का सानिध्य मिलेगा तथा नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बेहतर होगी। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही संभलकर चलने का है। आपके अष्टम भाव में सूर्य, बुध, मंगल और राहु जैसे चार ग्रह बैठे हैं, जो एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण समय का संकेत देते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार—जीवन के हर क्षेत्र में प्रभाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गृह-कलह की आशंका है, हालांकि भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी वृद्धि संभव है। मध्य में भावुकता में लिए गए निर्णय नुकसानदेह हो सकते हैं, इसलिए प्रेम में वाद-विवाद से बचें। सप्ताह का अंत थोड़ा अशांत रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे अच्छे दिन करीब आएंगे। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य कुछ कष्टप्रद हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपका पराक्रम रंग लाएगा, जिससे रोज़ी-रोजगार में उन्नति होगी। मध्य में पारिवारिक वातावरण में कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन साथ ही सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, बस अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखना लाभकारी होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, हालांकि शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है और स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जो विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन और परिवार में वृद्धि के योग हैं। मध्य भाग व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी मज़बूत रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कलह से सावधान रहें। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान की सेहत, प्रेम संबंधों और विद्यार्थियों की एकाग्रता पर ध्यान दें, क्योंकि असमंजस की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। मध्य में धन का प्रवाह बढ़ेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह का अंत पराक्रम और रोज़ी-रोजगार में सफलता लेकर आएगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति थोड़ा सा घरेलू सुख के लिए इस समय अच्छी नहीं चल रही है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। माँ का स्वास्थ्य प्रभावित और स्वयं का स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मध्य बहुत अच्छा होगा, भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत जो होगा, वह धनागमन का होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन थोड़ा संजो के रखिएगा। अभी खर्च इत्यादि मत करिएगा और जुबान पर काबू रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति अच्छी है, पराक्रमी बने हुए हैं और यह पराक्रम रंग भी ला रहा है। बस नाक, कान, गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है और इस पराक्रम में कोई न कोई नकारात्मक ऊर्जा कार्य कर रही है, इस पे ध्यान रखिएगा। बाकी आपका प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएँगे, यात्रा का योग बनेगा। मध्य थोड़ा चिंताकारी हो सकता है, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी और अंत जो होगा आपका, उसमें सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज़ की ज़रूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी, एक बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- आपके समीप बहुत तरह के लोग जुड़े हुए हैं, जो कुटुम्बों में शामिल हो रहे हैं। उसमें कुछ नकारात्मक भी हैं, इस बात का ध्यान रखिएगा। कोई भी निवेश करते समय बहुत ध्यान रखिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, आँखों में प्रॉब्लम हो सकती है, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा व्यवसायिक सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय, मध्य में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। बहुत अच्छी स्थिति रहेगी आपकी। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत थोड़ा सा चिंताकारी हो सकता है, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। अनाप-शनाप खर्चे, अज्ञात भय इत्यादि। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति थोड़ी घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। नकारात्मक-सकारात्मक ऊर्जा के बीच में फँसे रहेंगे। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। बाकी आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय होगा। अंत में आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएँगे। बहुत सुखद यह सप्ताह आपका जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- बहुत बचकर पार करिए इन दिनों। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, व्यवसायिक स्थिति, प्रेम-संतान की स्थिति सब कुछ इस समय हर फ्रंट से परेशानी आएगी। तो थोड़ा बच के पार करिएगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा, धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ेंगे आप। और अंत में व्यवसायिक सफलता ज़रूर मिलेगी। काली जी को प्रणाम करना, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
ये भी पढ़ें:कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 मार्च तक का समय?
ये भी पढ़ें:सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 मार्च तक का समय?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!