Shani ki Rashi Kumbh Mein Mangal Gochar 2026: Mars Transit In Saturn Zodiac Aquarius Horoscope Rashifal Effects शनि की राशि कुंभ में मंगल गोचर: 23 फरवरी 2026 को बदलेगी चाल, राशियों पर दिखेगा सीधा असर, पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की राशि कुंभ में मंगल गोचर: 23 फरवरी 2026 को बदलेगी चाल, राशियों पर दिखेगा सीधा असर, पढ़ें राशिफल

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

Sun, 22 Feb 2026 08:47 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की राशि कुंभ में मंगल गोचर: 23 फरवरी 2026 को बदलेगी चाल, राशियों पर दिखेगा सीधा असर, पढ़ें राशिफल

Mangal Gochar Mars Transit: ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। जब मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि कामकाज, रिश्तों और पैसों से जुड़े फैसलों पर भी साफ दिखने लगता है। पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रात 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में मंगल का यहां आना कई लोगों के लिए काम करने की रफ्तार तेज कर सकता है, तो कुछ के लिए टकराव और बेचैनी भी बढ़ा सकता है। इस गोचर के बाद कई राशियों के सामने नए मौके आएंगे, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आइए जानते हैं, मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल…

मेष राशि- कामकाज में रफ्तार आएगी। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका फायदा मिल सकता है। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन जैसा मौका मिल सकता है। बिज़नेस में मुकाबला रहेगा, लेकिन सही रणनीति अपनाने से आगे निकल पाएंगे। पैसे आएंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए सेविंग पर ध्यान देना जरूरी होगा। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी और आत्मविश्वास बना रहेगा।

वृषभ राशि- नौकरी में दबाव बढ़ सकता है और मन थोड़ा असंतुष्ट रह सकता है। काम को लेकर उलझनें रहेंगी। बिज़नेस में फायदा सीमित रहेगा और पुराने तरीकों से काम करने पर नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ने की आशंका है, इसलिए बातचीत में साफ-साफ रहें। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि- करियर में प्रगति थोड़ी धीमी रह सकती है। बड़े मौके मिलने में वक्त लगेगा। बिज़नेस में मुकाबला ज्यादा रहेगा, इसलिए प्लान बदलने की जरूरत पड़ सकती है। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में ईगो की वजह से तकरार हो सकती है, इसलिए नरमी से बात करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशि- काम में स्थिरता कम रहेगी और ऑफिस में माहौल थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। बिज़नेस में रुकावटें आ सकती हैं। खर्च बढ़ेगा और सेविंग करना मुश्किल होगा। रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए बातों को दिल पर न लें। सेहत में थकान और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि- करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। विदेश या बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा। बिज़नेस में फायदा रहेगा और पहचान भी बढ़ सकती है। पैसे आएंगे, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेगा। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- काम में फोकस बढ़ेगा और धीरे-धीरे स्थिति संभलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। बिज़नेस में मुनाफा मध्यम रहेगा, नए संपर्क काम आ सकते हैं। पैसों में संतुलन बना रहेगा, लेकिन फालतू खर्च से बचना होगा। रिश्तों में समझ बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा थकान से बचें।

तुला राशि- मेहनत का फल मिल सकता है और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बिज़नेस में फायदा सीमित रहेगा, लेकिन नई दिशा में सोच सकते हैं। पैसों में संतुलन रहेगा, बचत सीमित रह सकती है। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बात संभालकर करें। सेहत में थोड़ी सुस्ती रह सकती है।

वृश्चिक राशि- घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। करियर में रुकावटें आएंगी और सीनियर्स से तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। बिज़नेस में उम्मीद से कम फायदा मिलेगा। खर्च बढ़ेगा। रिश्तों में बहस की स्थिति बन सकती है। सेहत में एनर्जी कम महसूस होगी।

धनु राशि- करियर में अच्छे मौके बन सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के संकेत हैं। बिज़नेस में मुनाफा बेहतर रहेगा और नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और सेविंग बन पाएगी। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर राशि- काम में पहचान मिलने में वक्त लगेगा। करियर में प्रगति धीमी रह सकती है। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव रहेगा और रुकावटें आएंगी। परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। रिश्तों में बहस हो सकती है। सेहत में पैरों और पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में रुकावटें महसूस होंगी। करियर में बड़ी उपलब्धि मिलना मुश्किल रहेगा। बिज़नेस में गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है। आमदनी सीमित रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां रहेंगी। सेहत में पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रह सकता है। करियर में बड़ी सफलता की उम्मीद कम रहेगी। बिज़नेस में मुनाफा सीमित रहेगा और कुछ मामलों में नुकसान भी हो सकता है। पैसों की स्थिति दबाव में रहेगी। रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। सेहत सामान्य से कमजोर रह सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष-तुला को फायदा, कुंभ-मीन रहें सतर्क, जानें अपनी राशि का हाल
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026: भारत के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा ‘ब्लड मून’?
ये भी पढ़ें:मार्च की शुरुआत में मीन में शुक्र गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!