shani jayanti 2026 shani dev puja rules right way Shani Jayanti 2026: शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा क्यों नहीं करते? आपको मालूम है असली वजह, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti 2026: शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा क्यों नहीं करते? आपको मालूम है असली वजह?

Shanidev Puja Rules:  शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा नहीं की जाती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता और पूजा के नियम के बारे में।

Thu, 14 May 2026 06:17 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Jayanti 2026: शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा क्यों नहीं करते? आपको मालूम है असली वजह?

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भक्त शनिदेव मंदिर पहुंचकर उनकाआशीर्वाद लेते हैं। अब आने वाला शनिवार और भी खास है क्योंकि इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाएगी। 16 मई को शनि जयंती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने पर शनि दोष, जिंदगी की परेशानियां और हर तरह के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है जो सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि शनि जयंती पर लोग पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आपने ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि अधिकतर लोग शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर पूजा नहीं करते। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

शनिदेव की आंख में ना देखने की मान्यता

दरअसल शनिदेव की मूर्ति के आगे खड़े होकर पूजा इसलिए नहीं की जाती है क्योंकि उनकी आंखों में ना देखने की मान्यता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव की दृष्टि को काफी पावरफुल माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी सीधी नजर किसी भी व्यक्ति की जिंदगी पर गहरा असर डाल सकती है। इसी वजह से लोग शनिदेव की मूर्ति के सामने सीधे खड़े होने से बचते हैं। ऐसे में लोग शनिदेव की मूर्ति से थोड़ा साइड में खड़े होकर उनकी पूजा करते हैं। मान्यता यह भी है कि शनिदेव अपने भक्तों को कष्ट नहीं देना चाहते, इसलिए उनकी पूजा विनम्रता और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। मान्यता है कि सीधे सामने खड़े होकर शनिदेव की आंखों में देखना सही नहीं माना जाता है क्योंकि ये अंहकार का प्रतीक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: पीपल के पेड़ की कितनी परिक्रमा से दूर होंगे संकट?

पौराणिक कथाओं में क्या है जिक्र?

पौराणिक कथाओं के अनुसार शनिदेव की दृष्टि इतनी ज्यादा पावरफुल थी कि जिस किसी पर भी उनकी सीधी नजर पड़ती थी उसकी जिंदगी में किसी ना किसी तरह का बदलाव जरूर आता था। यही वजह थी कि शनिदेव खुद भी अपनी दृष्टि को लेकर सावधान रहते थे। ऐसे में उनकी पूजा करते समय लोग थोड़ा झुककर या साइड में खड़े होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती 2026: इन 6 चीजों को भूलकर भी ना खरीदें, देख लें पूरी लिस्ट

पूजा करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा के लिए मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। पूजा के दौरान सरसों के तेल का दीया जलाएं। इसके बाद शनिदेव को काले तिल अर्पित करें। बाद में ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। इसी के साथ जरूरतमंद लोगों को कुछ ना कुछ जरूर दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव की दयादृष्टि जरूर पड़ती है। सच्चे मन से की गई पूजा और अच्छे कर्मों से शनिदेव प्रसन्न होकर सारे कष्ट कम कर देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती उपाय: 1 रोटी और ये चमत्कारी मंत्र, एक साथ दूर होंगे कई दोष

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!