shani jayanti upay 2026 roti rahu ketu sade sati dhaiya relief mantra on amavaya tithi mistakes Shani Jayanti Upay 2026: रोटी-गुड़ का आसान उपाय, साथ में पढ़ें चमत्कारी मंत्र, खत्म होंगे कुंडली के ये सारे दोष, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti Upay 2026: रोटी-गुड़ का आसान उपाय, साथ में पढ़ें चमत्कारी मंत्र, खत्म होंगे कुंडली के ये सारे दोष

क्या आप कुंडली के राहु-केतु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं? या फिर आप शनि दोष के प्रभाव को कम करना चाहते हैं? तो आप शनि जयंती के दिन एक खास उपाय करके कई दोषों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

Fri, 1 May 2026 04:49 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Jayanti Upay 2026: रोटी-गुड़ का आसान उपाय, साथ में पढ़ें चमत्कारी मंत्र, खत्म होंगे कुंडली के ये सारे दोष

सनातन धर्म में भगवान शनिदेव को कर्मों का देवता कहा जाता है। शनिवार के दिन विशेष रूप से इनकी पूजा होती है। कहा जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन नियमित रूप से शनिदेव की पूजा करते हैं, उनकी जिंदगी से हर तरह की बाधा खत्म हो जाती है। वहीं अगर आपको शनिदेव की पूजा का दोगुना फल चाहिए तो शनि जयंती से अच्छा दिन कोई भी नहीं है। इस साल की शनि जयंती ज्येष्ठ माह में पड़ रही है। आज के 15 दिन बाद शनि जयंती मनाई जाएगी। आज जानेंगे एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते हैं। इस उपाय से बड़े से बड़ा दोष भी दूर हो जाता है। तो चलिए जानते हैं शनि जयंती से जुड़े कुछ दिलचस्प डिटेल्स के बारे में।

कब है शनि जयंती

हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार शनि जयंती 16 मई को पड़ रही है। अमावस्या की तिथि का आरंभ इसी दिन से होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 17 मई को होगा। तिथि का समापन सुबह होगा और इसी वजह से निशित काल को ध्यान में रखते हुए शनि जयंती 16 मई को ही मनाई जाएगी।

शनि जयंती पर बन रहा खास संयोग

इस बार शनि जयंती पर किए गए उपायों का दोगुना लाभ मिल सकता है। दरअसल इस बार शनि जयंती शनिवार के दिन ही पड़ रही है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को ही समर्पित माना जाता है। बता दें कि हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है ये संयोग कई साल बाद आया है। ऐसे में इस बार शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा के साथ-साथ उपाय जरूर करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: कब है शनि जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां

शनि जयंती का उपाय- साढेसाती, ढैय्या, शनि दोष से मिलेगी राहत

अगर आप शनि की साढेसाती और ढैय्या से परेशान हैं। या फिर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष या शनि के अशुभ प्रभाव है तो शनिवार के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए। वहीं शनि जयंती वाले दिन इस उपाय का दोगुना लाभ मिल सकता है। इस उपाय में आपको एक रोटी और सरसों के तेल की जरूर पड़ेगी। नियम के अनुसार सरसों के तेल को रोटी पर लगा दें। फिर इसे किसी काले कुत्ते को खिला दें। इस उपाय से लाभ मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार के दिन शनि भगवान को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल? जानें काले तिल का राज

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

अगर पैसों से संबंधित कोई दिक्कत है या फिर कर्जे से मुक्ति चाहिए तो भी शनि जयंती पर एक आसान सा उपाय किया जा सकता है। आपको पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना है। इस दौरान ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपके अटके हुए काम भी इस उपाय से सही हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिदेव पर तिल चढ़ाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, शनिवार के दिन ना करें ये गलतियां

शनि जयंती पर जरूर बरतें ये सावधानी

शनि जयंती के दिन इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी कुत्ते को आपकी वजह से दिक्कत ना हो। भूलकर भी उसे ना तो भगाएं और ना ही मारें। इसके अलावा उसे बासी खाना देने से भी बचें। इसके अलावा आप जो भी उपाय करें उसे बस पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!