shani jayanti 2026 dont buy these 6 items full list block success and financial growth Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी घर ना लाएं ये 6 चीजें, रहें सतर्क नहीं तो होगा नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी घर ना लाएं ये 6 चीजें, रहें सतर्क नहीं तो होगा नुकसान

शनि जयंती 16 मई 2026 को है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचें। माना जाता है कि इस दिन इन्हें खरीदने से जिंदगी में कई तरह की बाधाएं आ जाती हैं। नीचे देखें इन सामानों की पूरी लिस्ट।

Sat, 2 May 2026 10:20 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी घर ना लाएं ये 6 चीजें, रहें सतर्क नहीं तो होगा नुकसान

शनि जयंती के दिन कुछ चीजें खरीदना वर्जित होता है। इस दिन कुल 6 चीजों को खरीदने से थोड़ा बचना चाहिए। बता दें कि शनि जयंती इस बार 16 मई को है। हिंदू धर्म में शनिदेव भगवान की पूजा का खूब महत्व है। माना जाता है कि नियमित रूप से शनिदेव की पूजा करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं। शनिदेव की पूजा के लिए वैसे तो शनिवार का दिन सबसे खास माना जाता है वहीं शनि जयंती पर इनकी पूजा करने से दोगुना फल मिल सकता है। इस दिन कई उपाय भी किए जाते हैं। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी होती है। आज जानेंगे कि इस दिन किन-किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?

शनि जयंती पर भूलकर भी ना खरीदें ये 6 चीजें

1.सरसों का तेल

वैसे तो शनिदेव की पूजा में सरसों के तेल का बड़ा महत्व होता है। हालांकि शनि जयंती के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे पैसों का नुकसान हो सकता है। अगर इस दिन तेल खरीदा जाए तो ये आर्थिक तंगी की वजह बन सकता है।

2.नमक

दूसरी चीज है नमक। शनि जयंती पर नमक नहीं खरीदना चाहिए। अगर इस खास दिन पर नमक खरीदा जाए तो ये घर में बीमारियों की वजह बन सकता है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि नमक खरीदने से कर्जा भी बढ़ सकता है।

shani jayanti 2026

3.लोहा

शनि जयंती वाले दिन भूलकर भी लोहे का कोई भी सामान ना खरीदें। वैसे तो शनिदेव का संबंध लोहे से होता है लेकिन इस दिन इसके बर्तन या फिर चाकू वगैरह खरीदने से बचना चाहिए। अगर इसे खरीदेंगे तो ये जिंदगी में बाधाएं ला सकता है। साथ ही इसकी वजह से घर में कलेश होने के चांस बढ़ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती उपाय: 1 रोटी और ये चमत्कारी मंत्र, एक साथ दूर होंगे कई दोष

4.काला तिल

शनि जयंती पर काला तिल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। शनिदेव की पूजा में इसका इस्तेमाल भले ही होता है लेकिन इस दिन खरीदने से बचें। अगर आप शनि जयंती पर तिल ले आएंगे तो ये आपके काम में रुकावट लाएगा। आप शनिवार या फिर शनि जयंती से एक दिन पहले इसे खरीद सकते हैं।

5.झाड़ू

लिस्ट में झाड़ू भी है। शनि जयंती पर इसे भी खरीदने से बचें। हालांकि झाड़ू खरीदते वक्त लोग आमतौर पर दिन नहीं देखते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। वहीं शनि जयंती वाले दिन भी ये काम ना करें। अगर ऐसा करेंगे तो पैसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: कब है शनि जयंती? नोट करें शुभ मुहूर्त, ना करें ये गलतियां

6.जूते-चप्पल

शनि जयंती पर तो भूलकर भी जूते-चप्पल नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव रुठ जाते हैं। साथ ही कई काम रुकते हैं और किसी भी काम में सफलता जल्दी नहीं मिलती है। ऐसे में इस दिन फुटवियर खरीदने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार उपाय: आज करें ये आसान उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!