Shani gochar or shani vakri these two zodiac most affected whole year due to shani and Rahu इस साल शनि वक्री हो या अस्त राहु और शनि के कारण पूरे साल इन दो राशियों के लिए बदलाव होंगे, क्या-क्या झेलना होगा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इस साल शनि वक्री हो या अस्त राहु और शनि के कारण पूरे साल इन दो राशियों के लिए बदलाव होंगे, क्या-क्या झेलना होगा

यह साल किसी भी राशि के लिए कितना भी अच्छा हो, लेकिन ये दो राशियों तो साल भर परेशान रहेंगी। इन राशियों के लिए इस साल के आखिर तक परेशानी वाले दिन इंतजार कर रहे हैं। वजह साफ है शनि और राहु के केतु के कारण।

Tue, 5 May 2026 01:18 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इस साल शनि वक्री हो या अस्त राहु और शनि के कारण पूरे साल इन दो राशियों के लिए बदलाव होंगे, क्या-क्या झेलना होगा

यह साल किसी भी राशि के लिए कितना भी अच्छा हो, लेकिन ये दो राशियों तो साल भर परेशान रहेंगी। इन राशियों के लिए इस साल के आखिर तक परेशानी वाले दिन इंतजार कर रहे हैं। वजह साफ है शनि और राहु के केतु के कारण। जिन राशियों में ये दो छाया ग्रह होंगे और साथ में शनि भी बैठा होगा, तो फिर ऐसी राशियों के लिए परेशानी खत्म होने का नाम नहीं लेंगी। हम जिन राशियों की बात कर रहे हैं, वो हैं कुंभ और सिंह। आइए जानते हैं कि इन दो राशियों के लिए क्यों परेशानियां आएंगी और इन राशियों की लाइफ पर क्या असर होगा।

आइए जानते हैं हम किन राशियों की बात कर रहे हैं?


इन राशियों में सूर्य के स्वामी वाली सिंह राशि है और एक शनि के स्वामी वाली कुंभ राशि है। दोनों के लिए दिक्कतें इसलिए भी हैं, क्योंकि सिंह राशि पर शनि की ढ़ैय्या चल रही है, वहीं कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। दूसरा कारण है कि सिंह राशि में केतु बैठें हैं, केतु और शनि के कारण इस राशि के लोग साल के आखिर तक परेशान रहेंगे। अब दूसरी राशि की बात करें तो इनमें शनि की कुंभ राशि है, जिसमें राहु बैठे हैं, इसलिए इस राशि में राहु और शनि एक साथ है, इसलिए इस राशि के लोगों के साथ भी परेशानियां कम होने का नाम नहीं लेंगी।

सिंह राशि पर क्या असर होगा?

सिंह राशि के लिए धन और पैसों से जुड़ी चीजें हाथ से फिसलती हुई दिखेंगी। इस राशि के इनकम के साधन कम हो सकते हैं, आपके पास आता हुआ पैसा जताा हुआ दिखेगा, इसलिए फैसले सोच समझकर लें, जल्दबाजी ना दिखाएं। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में परेशानियां आएंगी, लेकिन आपको विचलित नहीं होना है, धैर्य, अनुशासन और ईमानदारी से काम करेंगे, तो सफल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शनि अमावस्या से पहले सूर्य गोचर

कुंभ राशि के लिए भी परेशानियां कम नहीं होंगी?

कुंभ राशि के लिए दिक्कतें कम होंगी। इस राशि के इनकम वाले पार्ट पर असर तो होगा, साथ ही रिश्ते जो पहले से खराब हुए थे, वो भी अभी सुधरते नजर नहीं आएंगे। शनि और राहु आपकी बुद्धि को हर लेंगे, जिससे फैसले सही से नहीं ले पाएंगें। कुंभ राशि के स्वामी शनि है, इसलिए अनुशासित रहें, हनुमान जी की पूजा से दिक्कतें कम हो सकती हैं?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य वृषभ और रोहिणी नक्षत्र में करेंगे गोचर, नौतपा होंगे शुरू, किन राशियों को ल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!