Kumbh Vrishabh rashi got luck due to surya gochar and shani amavasya Rashifal in hindi मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जब शनि अमावस्या से पहले सूर्य बदलेंगे राशि?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जब शनि अमावस्या से पहले सूर्य बदलेंगे राशि?

मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जब शनि अमावस्या से पहले सूर्य राशि बदलेंगे। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, आपको एक साथ कई तरह के लाभ मिलेंगे। आइए जानते हैं और सूर्य और शनि के कारण क्या होता है असर

Mon, 4 May 2026 12:29 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जब शनि अमावस्या से पहले सूर्य बदलेंगे राशि?

मई में तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जब शनि अमावस्या से पहले सूर्य राशि बदलेंगे। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, आपको एक साथ कई तरह के लाभ मिलेंगे। सूर्य गोचर मेष राशि से वृषभ राशि में होने जा रहा है। सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में से वृषभ राशि में जा रहे हैं। सूर्य मेष राशि में 15 मई तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य वृषभ राशि में आएंगे। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में नेतृत्व, आत्मविश्वास और पर्सनल डेलव्पमेंट का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य बलवान होकर कई राशियों के लिए लाभ के कारक बनते हैं। इससे आपको लाभ मिलता है और इससे आपको कॉन्फिडेंस बढ़ने से नौकरी में और सरकारी लाभ मिलने के योग बनते हैं। एस्ट्रोलॉजर सूर्य के गोचर को बहुत खास मानते हैं। आइए जानते हैं और सूर्य और शनि के कारण क्या होता है असर

पढ़ें किन तीन राशियों पर होगा असर?

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा हो सकता है, मई के बीच से इस राशि के लोगों को भाग्य से काम बनेंगे, शनि की साढ़ेसाती में शनि लाभ देंगे, वहीं सूर्य गोचर भी इस राशि को सही फैसले लेने में मदद करेगा। आपको परिवार से भी सपोर्ट फुल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य वृषभ और रोहिणी नक्षत्र में करेंगे गोचर, नौतपा होंगे शुरू, किन राशियों को ल

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए भी सूर्य गोचर अच्छा रहेगा, क्योंकि सूर्य इसी राशि के स्वामी है, वहीं शनि की ढैय्या इस राशि में है तो आपके लिए अच्छे योग बन रहे हैं, लक अच्छा है, इसिलए आप अच्छे से लाभ पाएंगे। अचानक पैसा मिल सकता है। आपके लिए जीवनसाथी का सपोर्ट इतना रहेगा, कि आपको कोई मुश्किल बड़ी नहीं लगेगी।

कन्या राशि के लिए शनि लाभ के योग लाएंगे, शनि अमावस्या पर कन्या राशि के लिए लकी योग रहेंगे। वहीं सूर्य का साथ भी इस राशि को मिलेगा। आपके लिए अच्छे योग हैं, जो आपको फ्यूचर में लाभ दिलाएंगे, इसके लिए लंबे समय की प्लानिंग करनी होगी।

इसके साथ ही सूर्य को रोज जल अर्पित करेंगे तो लाभ होगा। आपको समय -समय पर सूर्य और शनि से जुड़े उपाय लाभ देंगे। सूर्य अगर कमजोर हैं तो रविवार के दिन मंदिर में तांबे का छोटा सा बर्तन अर्पित करके आएंगे । इससे आपका सूर्य अच्छा होगा। इसके साथ ही आप तांबे के लौटे में चल लेकर सूर्य को चढ़ाएं, इससे भी सूर्य चमकेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इस बार बन रहा है दुर्लभ संयोग, करें ये उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!