शनि के मीन गोचर में किन राशियों को शनि के चांदी के पाए से लाभ, किन राशियों को लोहे के पाए से हानि
shani gochar 2026 horoscope: शनिदेव इस साल कई राशियों पर चांदी के पाए पर हैं, तो इससे उन राशियों के लिए अच्छे योग हैं। वहीं शनिदेव कई राशियों पर लोहे के पैर पर रहेंगे, तो उन राशियों के लिए थोड़ी हानि हो सकती है

shani gochar 2026 horoscope: इस साल शनि चांदी के पाए में रहेंगे, इससे कई राशियों के लिए अच्छे योग हैं। आपको बता दें कि शनि के चांदी के पाए शुभ माने जाते हैं. वहीं शनि के लोहे के पाए शुभ नहीं माने जाते हैं। चांदी के पाएं में शनि धन लाभ देते हैं। इस साल तीन राशियों पर शनि का चांदी का पाया है। इस साल कर्क वृश्चिक एवं कुंभ राशि पर शनि देव की कृपा रहेगी। वहीं इस साल शनि मेष, सिंह और धनु राशि वालों पर शनि का लोहे का पाया रहेगा। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार जब भी शनि देव अपने गोचर के दौरान चंद्र राशि से दूसरे, पांचवे,एवं नवे भाव पर गोचर करता है तब उसे चांदी का पाया कहा जाता है। ऐसे में कर्क वृश्चिक एवं कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर चांदी के पाए पर होगा। इसलिए इन राशियों को शनि के चांदी के पाए के कारण धन समृद्धि मिलेगी। आपको कई तरह से लाभ होगा। शनिदेव इस साल 3 राशियों पर चांदी के पाए पर हैं, तो इससे उन राशियों के लिए अच्छे योग हैं। वहीं शनिदेव कई राशियों पर लोहे के पैर पर रहेंगे, तो उन राशियों के लिए थोड़ी हानि हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि के चांदी के पाए और किन राशियों पर लोहे के पाए रहेंगे।
शनि के चांदी के पाए वाली राशियों को क्या लाभ
वृश्चिक राशि के लिए 2026 में चांदी का पाया रहेगा। इस राशि के लोगों को धन और हेल्थ के मामले में कम परेशानी झेलनी होगी। आपका बिजनेस पहले से अच्छा होगा। आपके लिए अच्छे योग हैं। कर्क राशि वालों के लिए शनि का चांदी का पाया आपके लिए धन लाभ के योग लाएगा। निवेश से भी आपके लिए अच्छे लाभ के योग हैं। कुंभ राशि वालों के लिए 2026 में शनि का चांदी पाया आपको अच्छे मौके और अच्छे लाभ दिला रहा है। आपको निवेश, संपत्ति से लाभ होगा।
शनि के लोहे के पाए वाली राशियों पर क्या हानि
वहीं शनि की लोहे के पाए मेष राशि पर होगा, इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आपके लिए कठिन परीक्षा का समय है। आपको आर्थिक तौर पर फैसले लेते समय खास ध्यान देना है। धोखा भी मिल सकता है। सिंह राशि के लिए मेंटली दिक्कतें पैदा होंगी। आपको हेल्थ से लेकर आर्थिक लाइफ में फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। धनु राशि के लोगों के विरोधी एक्टिव होंगे और आपके खिलाफ साजिश रचेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन