mulank 8 marriage compatibility saturn shani effect best life partner Numerology: मूलांक 8 की धीमी जिंदगी में रफ्तार लाते हैं इन 4 मूलांक के पार्टनर, शनि की एनर्जी देती है सपोर्ट
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: मूलांक 8 की धीमी जिंदगी में रफ्तार लाते हैं इन 4 मूलांक के पार्टनर, शनि की एनर्जी देती है सपोर्ट

Numerology: मूलांक 8 की धीमी जिंदगी में रफ्तार लाते हैं इन 4 मूलांक के पार्टनर, शनि की एनर्जी देती है सपोर्ट

Best Partner for Mulank 1: अगर सही पार्टनर मिल जाए तो जिंदगी सेट हो जाती है। जानें मूलांक 8 वालों के लिए वो 4 लोग कौन से हैं जिनसे शादी करने से इनकी जिंदगी रफ्तार पकड़ लेती है?

Garima SinghSun, 26 April 2026 09:00 AM
1/8

कैसा होता है मूलांक 8 का स्वभाव?

मूलांक 8 वाले लोग शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं क्योंकि ये उनका स्वामी ग्रह है। ये लोग गंभीर, शांत और हर चीज को गहराई से सोचने वाले होते हैं। ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते लेकिन एक बार किसी से दिल से जुड़ जाएं तो रिश्ते को मजबूती से निभाते हैं।

2/8

मूलांक 8 पर शनि का असर

शनि स्वामी ग्रह है तो मूलांक 8 वाले गंभीर, अनुशासित और मेहनती होते हैं। हालांकि इन्हें सफलता देर से मिलती है लेकिन बाद में सब अच्छा होता है। रिश्तों में ये लोग वफादार होते हैं पर अपनी भावनाएं को खुलकर नहीं जताते हैं। धैर्य और सही बैलेंस से ये जिंदगी में सफल होते हैं।

3/8

मूलांक 8 वालों का रिश्ता

शनि का प्रभाव मूलांक 8 वालों के रिश्तों पर भी दिखता है। ये अपनी भावनाएं आसानी से या फिर खुलकर नहीं बता पाते हैं। इस वजह से इनके रिश्ते देर से बनते हैं। ऐसे में इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो इनकी खामोशी को भी समझ पाए और किसी भी चीज का प्रेशर ना बनाए।

4/8

मूलांक 8 और मूलांक 3 की जोड़ी

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों पर गुरु ग्रह का असर होता है। ऐसे में ये समझदार और पॉजिटिव होते हैं। गुरु की एनर्जी शनि के साथ मिलकर अच्छा बैलेंस बनाती है। इस वजह से मूलांक 3 और 8 की शादी समझदारी के साथ आगे बढ़ती है और दोनों को एक-दूसरे के साथ से सुकून मिलता है।

5/8

मूलांक 8 और मूलांक 4 की जोड़ी

मूलांक 4 वालों पर राहु का असर सबसे ज्यादा होता है। किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। ये लोग मिलनसार होते हैं। इनकी सोच अलग होती है। मूलांक 8 जिंदगी को ये नया मोड़ देते हैं। जिससे इनकी शादीशुदा जिंदगी का सफर दिलचस्प बनता है।

6/8

मूलांक 5 और मूलांक 8 की जोड़ी

किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये स्मार्ट होते हैं और हर स्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। ये लोग मूलांक 8 वाले व्यक्ति की गंभीरता में अच्छा बैलेंस ले आते हैं। इनका रिश्ता बेहतर समझ, सम्मान और केयर से मजबूत बनता चला जाता है।

7/8

मूलांक 8 और मूलांक 8 की जोड़ी

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जब दोनों पार्टनर मूलांक 8 वाले होते हैं तो शनि का असर और गहरा हो जाता है। दोनों एक-दूसरे की खामोशी को अच्छे से समझ पाते हैं। ये एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। धीरे-धीरे इनका रिश्ता मजबूत बनता जाता है। एक-दूसरे का साथ पाकर ये जिंदगी में हर चीज हासिल करते हैं।

8/8

नोट

कोई भी रिश्ता आपसी समझ और प्यार से ही मजबूत होता है। ऐसे में हर एक चीज को समय देना जरूरी है। अगर कोई दिक्कत है तो उसका हल बातचीत से निकाला जा सकता है। मूलांक 8 वालों को कोशिश करनी चाहिए कि अपनी भावनाओं को वो धीरे-धीरे शेयर करें। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)