शनि का मेष राशि में 2027 में गोचर, साढ़ेसाती वाली किन राशियों पर किस चरण में कष्ट, किन राश जानें शनि साढ़ेसाती का पैटर्न
Shani Gochar 2027: शनि का गोचर मेष राशि में अगले साल होगा। अगले साल जून में शनि मेष राशि में गोचर करेंगे। अगले साल से शनि की साढ़ेसाती की स्थिति भी बदलेगी और शनि के असर करने की राशि भी ।

शनि का गोचर मेष राशि में अगले साल होगा। अगले साल जून में शनि मेष राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि शनि के इस गोचर से कई राशियों के लिए अच्छे योग होंगे, साथ ही शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए यह समय दिक्कत वाला होता है। आपको बता दें कि शनि ढ़ाई साल तक एक राशि में विचरण करते हैं। शनि को स्लो गति से चलने वाला ग्रह कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि 30 साल बाद एक राशि में वापस आते हैं। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। आपको बता दें कि अगर किसी की जन्म राशि से द्वादश, प्रथम एवम् द्वितीय भाव में शनि गोचर कर रहे हैं, तो शनि की साढ़े साती होती है। शनि जब गोचर कर रहे होते हैं, तो जब शनि मीन, मेष और वृष राशि पर रहता है तब मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। ऐसे समय में शनि की सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि में होगा। जब शनि मेष, वृष और मिथुन राशि पर शनि गोचर करेगा तो वृष राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का असर रहेगा।
मेष, वृष और मिथुन के लिए शनि साढ़ेसाती का कौन सा भाग पीड़ा देने वाला
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती होती है, तो इसके तीनों चरणों में से इसका मध्य भाग इस राशि के लिए दिक्कत वाला होता है। पहले और तीसरे चरण में इन्हें इतना असर नहीं होता है। इसी तरह अगर वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती होती है, तो इस राशि के लिए पहला ही चरण पीड़ा देने वाला होता है। वहीं मिथुन राशि के लिए मध्य भाग दिक्कतें देने वाला होता है।
शनि के मेष राशि में गोचर से किस राशि को लाभ
शनि मेष राशि में नीच के माने जाते हैं। शनि जब मेष राशि में होते हैं, तो इनकी स्थिति कमजोर हो जाती है। वहीं तुला राशि में शनि उच्च के माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शनि के मेष राशि में जाने से कई राशियों के लिए दिक्कत तो कई राशियों को लाभ होगा।
शनि मेष गोचर से किस राशि के लोगों को लाभ होगा?
अगले साल शनि के गोचर से मकर राशि के लिए भी शनि का मेष राशि में होने से करियर और प्रोफेशनल में लाभ, वृश्चिक राशि के लिए नौकरी के मामले में अच्छे योग हेल्थ को लेकर सावधान रहें, मिथुन राशि वालों को बिजनेस चलेगा, लाइफ पार्टनर और भाग्य का साथ।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन