Shani gochar 2027 mesh rashi and vrishabh rashi in 2030 what will be the effect on zodiac शनि गोचर 2027 में मेष राशि में, मंगल से युति और 2030 में वृषभ राशि में, शुक्र से युति, राशियों पर कैसा रहेगा असर,, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि गोचर 2027 में मेष राशि में, मंगल से युति और 2030 में वृषभ राशि में, शुक्र से युति, राशियों पर कैसा रहेगा असर,

शनि हर 2.5 साल में राशि परिवर्तन करते हैं। एक पूरा चक्र पूरा करने में इन्हें 30 साल लगते हैं, यानी एक राशि में ये 30 साल बाद आते हैं। कहा जाता है कि शनि साढ़ेसाती में शनि बहुत परेशानी देते हैं, लेकिन शनि कर्मों के देवता है,

Mon, 20 April 2026 02:53 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि गोचर 2027 में मेष राशि में, मंगल से युति और 2030 में वृषभ राशि में, शुक्र से युति,  राशियों पर कैसा रहेगा असर,

शनि हर 2.5 साल में राशि परिवर्तन करते हैं। एक पूरा चक्र पूरा करने में इन्हें 30 साल लगते हैं, यानी एक राशि में ये 30 साल बाद आते हैं। कहा जाता है कि शनि साढ़ेसाती में शनि बहुत परेशानी देते हैं, लेकिन शनि कर्मों के देवता है, वो आपके कर्मों के अनुसारफल देते हैं। अभी शनि मीन राशि में हैं। शनि अब 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे और मेष राशि में गोचर करेगें इसके बाद शनि 2.5 साल बाद फिर से राशि परिवर्तन करेंगे। शनि जून 2027 में मेष राशि में जाएंगे और फिर साल 2030 में शनि वृषभ राशि में जाएंगे। आपको बता दें कि जब शनि मेष राशि में जाएंगे, तो मंगल के साथ शनि की यति बनेंगी। क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि में शनि 2 जून 2027 से 16 अप्रैल 2030 तक रहेंगे। आपको बता दें कि मंगल और शनि शत्रु राशि हैं,इन दोनों की नहीं बनती हैं। वहीं शनि वृषभ राशि में 2030 में जाएंगे। वृषभ राशि चंद्र की राशि है। ऐसे में इससे विभिन्न राशि के लोगों के लिए क्या बदलाव आएंगे। मेष राशि शनि की नीच राशि मानी जाती है। इसलिए शनि के इस गोचर से कई राशियों के लिए करियर से लेकर बिजनेस में बदलाव हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ वालों को 2027 में मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से राहत, मेष, मीन को होगा इंतजार

आइए जानें शनि और मंगल की युति साल 2027 में किन राशियों पर क्या बदलाव लाएगी?

कुंभ राशि के जातकों पर चल रही शनि साढ़े सातीखत्म होने से इस राशि के लिए मानसिक तनाव कम हो जाएगा। आपको आर्थिक तौर पर अच्छा समय होगा। सिंह और धनु राशि के लिए समय अच्छा होगा, इस राशि के लोगों को तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अचानक खर्च और रुके काम पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी।तुला राशि वालों के लिए इनकम में बढ़ोतरी, बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी वालों को प्रमोशन या सैलरी हाइक मिल सकता है। कई बार देखा गया है कि शनि के भारी असर के दौरान लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन फल देर से मिलता है। इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं शनि के वृषभ राशि में साल 2030 में जाने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इस राशि में शनि की अच्छी बनती है। इसलिए इस गोचर में राशियों को क्रिएटिविटी से लेकर मेहनत करने पर धन लाभ के मौके मिलेंगे। इस गोचर में कई राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य -मंगल की फिर से मई में बनने वाली है युति है, क्या होगा जब दोनों होंगे साथ

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!