Shani dhaiya ends in 29 march 2025 from kark rashi know top 5 things of new year Shani dhaiya: 30 मार्च 2025 के बाद कर्क राशि वालों को शनि देंगे शुभ फल, शनि की ढैय्या होगी खत्म, 5 प्वाइंट्स में जानें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani dhaiya: 30 मार्च 2025 के बाद कर्क राशि वालों को शनि देंगे शुभ फल, शनि की ढैय्या होगी खत्म, 5 प्वाइंट्स में जानें

  • साल 2025 मकर राशि और कर्क राशि, वृश्चिक वालों के लिए अच्छा रहेगा। दरअसल इन तीनों राशियों मकर पर साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक पर ढैय्या समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जाने 2025 में कर्क राशि वालों पर इसका क्या प्रभाव होगा।

Wed, 25 Dec 2024 10:09 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani dhaiya: 30 मार्च 2025 के बाद कर्क राशि वालों को शनि देंगे शुभ फल, शनि की ढैय्या होगी खत्म, 5 प्वाइंट्स में जानें

साल 2025 मकर राशि और कर्क राशि, वृश्चिक वालों के लिए अच्छा रहेगा। दरअसल इन तीनों राशियों मकर पर साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक पर ढैय्या समाप्त हो जाएगी। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में आएंगे। शनि के मीन राशि में आने से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। कर्क राशि वालों को शनि शुभ परिणाम देंगे। करियर से लेकर धन और लवलाइफ में आपको खुशियां मिलेंगे। यहां पढ़ें ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी की बताई 5 बातें जो साल 2025 में कर्क राशि वालों के साथ होंगी।

1.शनि ढैय्या उतरने के बाद कर्क राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। एक तरह से आपके परिवार में जो परेशानियां चल रही थीं, वो समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो मार्च 2025 के बाद शादी के योग भी बनेंगे, इसके अलावा लाइफ पार्टनर से भी रिश्ता पहले से बेहतर होगा।

2.30 मार्च तक तो आप पर शनि की ढ़ैया का प्रभाव रहेगा, लेकिन इसके बाद आफके लिए अच्छा समय होगा। आपके कामों में भाग्य साथ देगा। इस समय आपको अपनी मेहनत और भाग्य के कारण सफलता मिलने लगेगी। अगर शादी नहीं हुई है इस समय के बाद शादी भी फिक्स होगी।

3.कर्क राशि वालों की लाइफ में ग्रह पूरे साल आपको उन्नति कराएंगे। शनि का चांदी का पाया आपके लिए भाग्य का साथ लाएगा। गुरु के प्रभाव से इस राशि के लोगों आर्थिक लाभ होंगे।

4.शारीरिक परेशानियां भी दूर होंगी। आपको आंखों की या हड्डियों की दिक्कत शनि भगवान की कृपा से दूर होने लगेगी। आपके पास धन लाभ के संकेत भी दिख रहे हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। शनि ढैय्या उतरने के बाद वृश्चिक राशि वालों के घरेलू सुख में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती के अलावा राहु और गुरु भी दिखाएंगे असर
ये भी पढ़ें:Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ

5.आपको बता दें कि कर्क राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव कुल ढाई साल तक रहा है। शनि ढैय्या के परिणाम अशुभ व कष्टकारी होते हैं। ऐसे में अब साल 2025 में गुरु और राहु ग्रह के शुभ फल भी आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!