numerolog predictions 2025 numerology horoscope 8 mulank varshik rashifal in hindi Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए, जानें साल भर शनि क्या प्रभाव दिखाएंगे, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए, जानें साल भर शनि क्या प्रभाव दिखाएंगे

Numerology Horoscope 2025 : मंगल को लगभग समान प्रभाव उत्पन्न करने वाला सम ग्रह माना जाता है। ऐसे में 8 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 8, 17, 26 दिनांक को हुआ है। उन लोगो को वर्ष 2025 में निश्चित तौर पर संघर्ष पूर्ण सफलता की स्थिति देखने को मिलेगी।

Mon, 16 Dec 2024 04:17 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए, जानें साल भर शनि क्या प्रभाव दिखाएंगे

ओवरऑल आउटलुक 2025
वर्ष 2025 में 8 मूलांक वाले लोगों के क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 8 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2025 सामाजिक अचानक परिवर्तन, नया कार्य, पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ अत्यधिक उतार चढ़ाव प्रभाव भी स्थापित करने वाला है। 8 मूलांक का संबंध शनि ग्रह से होता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व अदभुत अनोखा एवं विचित्र प्रकृति का होता है। जीवन में अत्यंत मंद गति से गतिशीलता बनी रहती है। धीरे-धीरे व्यक्ति जीवन की ऊंचाई को प्राप्त करता है। विश्वास और निस्वार्थ भाव की सेवा इनके अंदर कूट-कूट भरी रहती है। 8 अंक से प्रभावित लोग परिश्रमी, उद्यमी, चिंतनशील, श्रेष्ठ विचारक, उत्साही, सम्मान प्रिय, धन-धान्य से परिपूर्ण, ऐश्वर्य संपन्न, स्पष्ट वक्ता तथा संघर्ष करके जीवन जीने वाले होते हैं। वर्ष 2025 का मूलांक 9 होता है। 9 अंक का स्वामी मंगल को माना जाता है। मंगल को प्रभुत्व एवं वर्चस्व स्थापित करने वाला ग्रह माना गया है। साहस, संपन्नता, सैन्य तंत्र, पुलिस, आग, ऊर्जा, क्रोध, आक्रामकता तथा जिद्द का कारक ग्रह भी मंगल को माना जाता है। मंगल को लगभग समान प्रभाव उत्पन्न करने वाला सम ग्रह माना जाता है। ऐसे में 8 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 8, 17, 26 दिनांक को हुआ है। उन लोगो को वर्ष 2025 में निश्चित तौर पर संघर्ष पूर्ण सफलता की स्थिति देखने को मिलेगी।

हेल्थ
हेल्थ एंव मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो 8 मूलांक वाले लोग स्वाभिमानी, धैर्यवान, शांत, संघर्ष शील, विचारक, निरुत्साही, निर्भीक, तथा आस्थावान प्रकृति के होते है। वर्ष 2025 में मंगल के प्रभाव से उनके मूल प्रकृति में काफी कुछ असमानता देखने को मिलेगी और मानसिक रूप से आत्मविश्वास में कमी, उलझन में वृद्धि, निर्णय क्षमता में विचलन की स्थिति सकती है। सामान्य तौर पर देखा जाए तो स्वास्थ्य ठीक रहता है। मूलांक 8 वाले लोगों में गैस्ट्रिक, पित्त, आंतों की समस्या, पेट की आंतरिक समस्या, कब्जियत, गठिया, ब्लड प्रेशर, हार्ट की समस्या, सिर में दर्द, स्किन एलर्जी, पेशाब में जलन, बालों की समस्या बीच-बीच में परेशान कर सकती है।

करियर एंड फाइनेंस
करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2025 में मूलांक 8 के लोगों के लिए नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति की स्थिति बन सकती हैं। मूलांक 8 के लोगों के लिए सेवा क्षेत्र से जुड़ा कार्य एवं प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में उत्कर्ष, खेलकूद के सामानों का व्यापार, कुश्ती, शारीरिक क्षमता के आधार पर कार्य, पुलिस अथवा सैन्य विभाग से जुड़ाव, ठेकेदारी से जुड़ाव, मशीनरी के कार्यों से लाभ, केमिकल्स, लघु उद्योग, वकालत, मुर्गी पालन अथवा बकरी पालन का कार्य, बागवानी, कोयल के खान का कार्य, लकड़ी का कार्य, नीति निर्धारण, अध्ययन अध्यापन सहित यातायात के क्षेत्र से विशेष लाभ मिल सकता है। गृह एवं वाहन सुख के दृष्टिकोण से यह वर्ष 2025 मूलांक 8 के लोगो के लिए सामान्य सफलता प्रदायक साबित हो सकता है। इस वर्ष वहां आदि के क्षेत्र में नुकसान भी सकती है। वाहन क्रय एवं वाहन पर खर्च वृद्धि की स्थिति बनने पर विशेष रूप से सावधानी रखें। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी । इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फ्रीज, टीवी, ए सी, वाशिंग मशीन इत्यादि पर खर्च अथवा नई खरीदारी भी हो सकती है। लग्जरी लाइफ में तनाव हो सकता है ।अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह वर्ष 8 मूलांक के लोगों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा तनाव पूर्ण वर्ष रह सकता है। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि डिग्री लेने एवं नए विषयों के चयन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, संचार शिक्षा, एमसीए, सेवा क्षेत्र, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। यद्यपि संतान पक्ष से भी शुभ परिणाम प्राप्त होता दिखाई देगा।

लव एंड रिलेशनशिप
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2025 मूलांक 8 के लोगों के लिए तनाव पूर्ण स्थिति उत्पन्न करने वाला है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति । प्रेम संबंधों में कटुता । जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति बनेगी। जीवन साथी के प्रेम एवं सहयोग में वृद्धि होगी। वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर के सामान्य तकलीफ, तनाव बढ़ सकता है। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

2025 के अच्छे महीने
2025 के मूलांक 8 वाले लोगों के लिए वर्ष 2025 में अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती बनेगी। मनोबल में उन्नति रहेगी। धन संबंधित कार्यों में प्रगति रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। सुख संपन्नता में वृद्धि होगी। बुद्धि का सार्थक प्रयोग से कार्य हो पाएगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बनेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।

2025 के खराब महीने
जनवरी, फरवरी, मार्च, सितंबर, अक्टूबर माह, कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। भूत प्रेत की समस्या में वृद्धि। अधिक परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा।

उपाय :- भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना रूप से सफलता प्रदायक होगी। बुधवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। पूर्ण विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक कराना सफलता में सहायता प्रदान करेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!