Shukra gochar 28 december 2024 in shani kumbh rashi horoscope know which zodiac effect Rashifal नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ

शुक्र का इस महीने राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र कुंभ राशि में 28 दिसंबर को जाएंगे। कई राशियों के लिए शुक्र धन लाभ के योग देंगे। आइए जानें शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा।

Sun, 15 Dec 2024 10:59 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ

शुक्र अभी शनि की मकर राशि में हैं। इसके बाद 28 दिसंबर 2024 को शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करें। शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से कई राशियों के लिए शुभ योग बनेंगे। शुक्र नए साल से पहले शनि की कुंभ राशि में आएंगे। शुक्र का गोचर बहुत खास माना जाता है, क्योंकि शुक्र शुक्र को कला, सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, सौभाग्य, दांपत्य, सुख, सिनेमा जगत के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि और शुक्र मित्र ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों के एक साथ आने पर कई राशियों के लिए शुभ फल मिलते हैं। कई राशियों के लिए शुक्र धन लाभ के योग देंगे। आइए जानें शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा।

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ राशियों पर शुभ प्रभाव होगा। इन राशियों के लिए धनलाभ के योग होंगे। मेष वालों के लिए शुक्र इनकम के नए सोर्स बनाएंगे, आप कहीं दूसरी जगह से पैसा कमा पाएंगे। कुंभ के लिए अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। कुंभ राशि के लिए शनि और शुक्र का योग बहुत शुभ रहेगा। मकर वालों के लिए लव रिलेशनशिप पहले से अच्छे होंगे। तुला वालों को उनकी किसी कला के लिए सम्मानित किया जा सकता है। वहीं वृष और कर्क वाले लवलाइफ में सच्चा प्यार पाएंगे। आपको सुख समृद्धि से जुड़ी सभी चीजें मिलेंगी। वृश्चिक और धनु वालों को भी लाभ होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!