Shani ast in 13 march 2026 know effect on all 12 zodiac rashifal in hindi Shani ast 2026: शनि के अस्त होने से तरक्की और सेहत में सुधार, 12 राशियों पर क्या- क्या असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani ast 2026: शनि के अस्त होने से तरक्की और सेहत में सुधार, 12 राशियों पर क्या- क्या असर

Shani ast 2026 horoscope in Hindi: शनि का तारा इस साल 11 मार्च को अस्त होने वाला है।  शनि 76 दिन तक अस्त रहेगे। 26 मई 2026 को शनि फिर से उदय होंगे। डॉ संजीव कुमार के हिसाब से जानें शनि के अस्त होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा।   

Tue, 10 March 2026 01:48 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani ast 2026: शनि के अस्त होने से तरक्की और सेहत में सुधार, 12 राशियों पर क्या- क्या असर

Shani ast 2026 horoscope in Hindi: शनि का तारा इस साल 13 मार्च को अस्त होने वाला है। शनि 76 दिन तक अस्त रहेगे। 26 मई 2026 को शनि फिर से उदय होंगे। जानें शनि के अस्त होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा। शनि इस समय मीन राशि में उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार 13 मार्च, शुक्रवार शाम 07.13 बजे शनि अस्त अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। इस अवस्था में शनि 22 अप्रैल यानी 40 दिन तक रहेंगे। डॉ संजीव कुमार के हिसाब से जानें शनि के अस्त होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा।

मेष : करियर और संपत्ति के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष : करियर के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में धन आगमन की संभावना हो सकती है। संतान सुख और कार्यक्षेत्र में ऑफिस के साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : धन या आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नई उपलब्धियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

कर्क : कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास की सराहना हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के वक्री होने से पहले शनि हो जाएगें अस्त, राशियों पर क्या असर?

सिंह : करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या कहीं और नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।

कन्या : कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

तुला : इस समय आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार।

वृश्चिक : स्वास्थ्य में लाभ। घर- परिवार में खुशी का माहौल और मांगलिक कार्य होंगे। धन, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

धनु : करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन या उन्नति के योग। आर्थिक स्थिति में सुधार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में शनि का होने वाला है ये खास बदलाव, शनि के मीन राशि में अस्त होने से कई

मकर : करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार।

कुंभ : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर काम में आप मेहनत के साथ भरपूर लाभ उठा सकते हैं। करियर में थोड़ी-बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने की भी संभावना।

मीन : व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी। पुराने तनाव कम हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु की राशि में बुध जाएंगे, शनि के साथ मिलकर इन राशियों के लिए बनाएंगे लाभ के य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!