गुरु की राशि में बुध जाएंगे, शनि के साथ मिलकर इन राशियों के लिए बनाएंगे लाभ के योग, जानें 4 राशियों के बारे में
Shani Budh Yuti 2026: कई सालों बाद गुरु की राशि में बुध जा रहे हैं, इस राशि में पहले से शनि विराजमान है। शनि के साथ गुरु की राशि में बुध के आने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। इससे कई राशियों को लाभ होगा।

Shani Budh Yuti 2026: कई सालों बाद गुरु की राशि में बुध जा रहे हैं, इस राशि में पहले से शनि विराजमान है। शनि के साथ गुरु की राशि में बुध के आने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। इससे कई राशियों को लाभ होगा। दरअसल बुध जहां वाणी और व्यापार का कारक माने जाते हैं, वहीं शनि अनुशासन और न्याय के देवता है। इसके अलावा गुरु को भाग्य और संतान, सुख कारक माना जाता है। गुरु की राशि में बुध और शनि की युत्ति उत्तम की जाएगी। आपको बता दें कि अप्रैल में बुध राशि परिवर्तन करेंगे। बुध के इस परिवर्तन से काफी समय बाद राशियों में बदलाव आएगा, क्योंकि बुध 3 फरवरी से अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे। इस प्रकार असर तो 12 राशियों पर पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
वृषभ राशि वालों को धन लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए अच्छी स्थिति बनेगी, करियर में आपको लाभ तो मिलेगा ही साथ बिजनेस भी आपका शानदार रहेगा। आपके लिए करियर और नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको निवेश और किसी प्रोजेक्ट से लाभ होगा। लवलाइफ में भी आप खशियां पाएंगे।
तुला राशि वालों के लिए भाग्य का साथ
तुला राशि के लोगों के भाग्य से बिगड़े काम बनेंगे, आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आप आगे बढ़ते हुए सफलता अर्जित करेंगे। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में भी आपको सम्मान मिलेगा और ऑफिस लाइफ भी अच्छी रहेगी। रिश्ते भी पहले से अच्छे रहेंगे।
मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा?
मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए समय पॉजिटिव रहेगा, शनि का प्रभाव इस समय कम रहेगा, आपको गुरु और बुध का आशीर्वाद मिल रहा है। मेंटली आप पहले से बेहतर होंगे और आपके अंदर आत्मविश्वास आएगा। यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको समाज में आपके कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
बुध कब तक रहेंगे मीन राशि में
आपको बता दें कि बुध 11 अप्रैल 2026 से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, यह बुध के लिए नीच राशि है। इस राशि में बुध 30 अप्रैल तक रहेंगे। मीन राशि में बुध और सूर्य की युति भी खास रहेगी, क्योंकि यह भी 30 साल बाद बन रही है। बुध का यह परिवर्तन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में लाभ लाएगा।




साइन इन