Shani vakri before this Shani ast in march 2026 know which zodiac effected Rashifal शनि के वक्री होने से पहले शनि हो जाएगें अस्त, फिर मई में होंगे उदय, जानें राशियों पर इसका क्या असर होगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के वक्री होने से पहले शनि हो जाएगें अस्त, फिर मई में होंगे उदय, जानें राशियों पर इसका क्या असर होगा?

शनि का तारा इस साल 11 मार्च को अस्त होने वाला है। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। शनि 76 दिन तक अस्त रहेगे। 26 मई 2026 को शनि फिर से उदय होंगे। इस प्रकार 76 दिनों के लिए शनि अस्त रहेंगे और 138 दिनों के लिए शनि मार्गी रहेंगे। इस प्रकार से आपको 

Mon, 9 March 2026 03:20 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि के वक्री होने से पहले शनि हो जाएगें अस्त, फिर मई में होंगे उदय, जानें राशियों पर इसका क्या असर होगा?

शनि का तारा इस साल 11 मार्च को अस्त होने वाला है। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। शनि 76 दिन तक अस्त रहेगे। 26 मई 2026 को शनि फिर से उदय होंगे। आपको बता दें कि शनि अभी मार्गी चाल चल रहे हैं। शनि की वक्री चाल से पहले शनि का तारा उदय भी हो जाएगा। शनि 26 जुलाई 2026 को फिर से वक्री होंगे। शनि 138 दिनों तक वक्री रहेंगे। इसके बाद वापस दिसंबर में शनि फिर से मार्गी होंगी। इस प्रकार 76 दिनों के लिए शनि अस्त रहेंगे और 138 दिनों के लिए शनि मार्गी रहेंगे। इस प्रकार से आपको शनि के अस्त होने का भी असर होगा। इससे कई राशियों के लिए राहत के योग रहते हैं। शनि का तारा अस्त होने के कारण इससे कई राशियों पर असर होगा। शनि अभी मीन में हैं, इस साल शनि मीन राशि में रहते हुए शनि का तारा अस्त हो रहा है। 11 मार्च 2026 को शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वह 22 अप्रैल 2026 तक भी अस्त रहेंगे। यह 40 दिन की अवधि कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती हैं।

सिंह राशि वालों पर क्या असर होगा?

आपको बता दें कि इस साल सिंह राशि वालों के लिए खास समय रहेगा। सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस राशि के लोगों के लिए आगे का समय टफ रहने वाला है। आपको इस समय शनि के अस्त होने से राहत मिल सकती हैं। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर पैसों को लेकर आपका किसी सा विवाद चल रहा है, तो विवाद निपटेगा आपको इसमें लाभ होगा। घर और बाहर आपको बैलेंस बनाना होगा।

धनु राशि वालों के लिए क्या रहेगा असर

धनु राशि के लिए समय शनि का अस्त होना अच्छा लाभ लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को अनुशासन में रहकर बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। मेंटली भी आप पहले से अच्छे होंगे। एग्जाम में आप अच्छी पर्फोर्मेंट देंगे। निवेश से भी लाभ होगा। लेकिन बड़े फैसले लेते समय सावधान रहें।

मीन राशि वालों के लिए क्या रहेगा असर

मीन राशि वालों के लिए शनि का समय अच्छा रहेगा। आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है,इसलिए इस राशि के लोगों को शनि के अस्त होने पर लाभ होगा। आपको नई जॉब तो मिलेगी ही साथ ही आप आगे चलकर अपने बिजनेस में भी लाभ पाएंगे। ऐसे स्टूडेंट्स जो पढ़ाई में अच्छे हैं, उनके लिए समय उत्तम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Kal Ka Rashifal: 10 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य मार्च में आएंगे मीन राशि में, पिता-पुत्र की बनेगी युति, किन राशियों को होग
ये भी पढ़ें:मीन राशि में सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!