तुला साप्ताहिक राशिफल: 24 मई -31 मई तक तुला राशि वालों के लिए परिस्थितियां आपके फेवर में, पढ़ें पूरा राशिफल
Libra Horoscope Tula Rashi Ka Rashifal Sapthaik Horoscope 2026: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। इस वीक आपके लिए क्या नया और क्या बदलाव आ रहा है, जानें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से, पढ़ें कैसा रहेगा 24 मई से 30मई का समय

Libra horoscope 24 may -30 may 2026, Tula Rashi saptahik rashifal: इस वीक राहु और सरकारी तंत्र का प्रभाव तुला राशि वालों के जीवन में विशेष प्रभाव डाल रहा है। तुला राशि वालों के लिए सप्ताह सकारात्मक रहेगा लेकिन अधिकारियों और सरकारी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। पिता से मतभेद या दूरी की स्थिति बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आय के नए स्रोत बनेंगे लेकिन उनमें बाधाएं भी आएंगी। सप्ताह के दौरान परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती जाएंगी। आइए पढ़ें तुला राशि के लिए इस वीक क्या-क्या अच्छे और बुरे बदलाव आएंगे।
Libra Love Horoscope, तुला लव राशिफल
इस समय अपने प्रेम जीवन को लेकर किसी भी तरह का नया फैसला या बड़ा डिसीजन लेना बिल्कुल भी सही नहीं होगा।नए विचारों को अभी रोक कर रखें और जो आपके पुराने निर्णय हैं, उन पर पूरी तरह तटस्थ (स्थिर) बने रहें, इसी में आपकी भलाई है। दूसरी तरफ, आपके वैवाहिक जीवन की स्थिति इसके बिल्कुल उलट और बेहद सुखद बनी हुई है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक राहत महसूस होगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखना इस सप्ताह बहुत आवश्यक रहेगा।
Libra career Horoscope, तुला करियर राशिफल
तुला करियर राशि के लिए भी समय उत्तम रहेगा। आपको प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा प्रोफेशनल ही रहना होगा। घर जैसा व्यवहार करेंगे तो आपके लिए परेशानी है। कोई आपकी प्रोग्रेस से खुश नहीं हैं, इसलिए प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे और बेहतर मौके मिल रहे हैं। आपके लिए समय पहले से अच्छा लेकर सतर्क रहने वाला है। अपने प्रैक्टिकल और क्रिएटिव चीजों को कम ना होनें दें, नए स्किल सीखेंगे, तो आपके लिए अच्छे रिजल्ट आएंगे। समय फिलहाल नई नौकरी देखने का नहीं है, जैसा है वैसा चलने दें।
Libra money horoscope, तुला मनी राशिफल
नए निवेश में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। यात्रा और सरकारी कार्यों से लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता को बटोरने और अपने व्यवहार व वाणी पर कड़ा नियंत्रण रखने का है। धन भाव में चल रहे कमजोर ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको अपनी जुबान पर बहुत ज्यादा काबू रखने की जरूरत है, कड़वी या बिना सोचे-समझे बोली गई बात आपके बनते हुए काम को बिगाड़ सकती है और रिश्तों में तनाव ला सकती है। हालांकि, जहां तक धन, रुपए-पैसे और निवेश का सवाल है, तो इस मामले में ग्रह आपको पूरी तरह रुक जाने की सख्त चेतावनी दे रहे हैं। इस समय नए निवेश की स्थिति को पूरी तरह से टाल दीजिए।
Libra health horoscope, तुला हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की बड़ी चिंता या घबराहट की कोई बात नहीं है, क्योंकि आपका शारीरिक बचाव पक्ष इस समय काफी मजबूत स्थिति में खड़ा है। आपकी राशि के स्वामी यानी भाग्येश शुक्र देव नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको एक बेहतरीन सुरक्षा कवच प्रदान कर रहे हैं। मंगल का यह तीखा प्रभाव आपके रक्त (ब्लड) से संबंधित कुछ हल्की परेशानियां या ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ने की समस्या दे सकता है, इसलिए अत्यधिक गुस्से से बचें।




साइन इन