वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Scorpio weekly Horoscope vrishchik Rashi ka Rashifal 24-30 May 2026: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें नया हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा होगा?

Scorpio Weekly Horoscope Vrishchik Saptahik Rashifal 24-30 May 2026, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये पूरा हफ्ता ठीक-ठाक रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में कुछ कामों में रुकावट पैदा हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आते दिखेंगे। मंगल और शनि का प्रभाव आपकी राशि पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा रहेगा। मंगल जहां आपको हिम्मत और ऊर्जा देगा वहीं शनि आपको हर काम में धैर्य रखवाएगा। ऐसे में इस हफ्ते आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। जब-जब समझदारी और धैर्य से काम लेंगे तो रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा।सकुल मिलाकर ये हफ्ता धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। शुरुआत में कुछ दिक्कत आ सकती हैं लेकिन हफ्ता खत्म होते-होते हालात बेहतर होते दिखेंगे। सकारात्मक रहें और अपने काम पर फोकस रखें।
आगे पढ़ें वृश्चिक राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-
वृश्चिक राशि का लव साप्ताहिक राशिफल
लव लाइफ में इस हफ्ते आपको थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसी स्थिति बन सकती है कि पार्टनर से बार-बार लड़ाई हो। ऐसे में कोशिश यही करें कि गुस्से पर काबू रखा जाए। शादीशुदा लोगों को इस हफ्ते हर मामले में पार्टनर का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस हफ्ते संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने रिश्तों में प्यार और भरोसा बनाए रखें। पार्टनर से हर एक बात शेयर करेंगे तो रिश्ता और भी मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल
जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए ये हफ्ता अच्छा जाएगा। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। काम की तारीफ होगी और हो सकता है कि आने वाले समय में नई जिम्मेदारियां भी मिलें। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिलने के योग हैं। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-समझकर फैसला लेने से लाभ ही मिलेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना है। सरकारी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि का फाइनेंशियल साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में ये हफ्ता आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। इनकम के बढ़ने के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ बेवजह के खर्च भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। कहीं कुछ इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी ले लें।
वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव, थकान और सिरदर्द जैसी समस्या रहेगी। खाना समय पर खाने की कोशिश करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम जरूर करें। इससे एनर्जेटिक रहेंगे और काम में फोकस भी बना रहेगा। इस हफ्ते रोज टहलने की कोशिश करें। योग और जिम करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। बस बाहर का खाना खाने से बचें। बहुत ज्यादा तला-भुना खाना ना खाएं। अगर पहले से कोई दवा चल रही है तो इसे नियमित रूप से लें। इसमें कोई लापरवाही ना करें।




साइन इन