aaj ka rashifal 24 may 2026 today horoscope lucky zodiac future predictions Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कालपुरुष के पंचम भाव में शुक्र का नक्षत्र, मन भटकेगा, किसी को धन लाभ, किसी की बढ़ेगी टेंशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कालपुरुष के पंचम भाव में शुक्र का नक्षत्र, मन भटकेगा, किसी को धन लाभ, किसी की बढ़ेगी टेंशन

Horoscope 24 May 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 मई को रविवार है। आइए जानते हैं आज के लिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Sun, 24 May 2026 04:58 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कालपुरुष के पंचम भाव में शुक्र का नक्षत्र, मन भटकेगा, किसी को धन लाभ, किसी की बढ़ेगी टेंशन

ग्रहों की स्थिति- मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में है। कालपुरुष के पंचम भाव में शुक्र का नक्षत्र है। ऐसे में स्थिति तो अच्छी रहेगी लेकिन मन इधर-उधर भाग सकता है। इस दौरान हार्मोन्स एक्टिव रहेंगे कि बहुत ज्यादा अच्छा महसूस हो सकता है। तो वहीं कुछ लोगों को अच्छा नहीं भी लगेगा।

यहां देखें मेष से लेकर मीन राशि के लिए 24 मई का आज का राशिफल

मेष- मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। भावुक होने से बचें। भावुकता में आकर कोई फैसला ना लें। नुकसान होगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ- घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। भूमि, भवन और वाहन की खरीददारी में दिक्कत आ सकती है। खुद और मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रह सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन- पराक्रम रंग लाएगा। ज्यादा पराक्रम भी नुकसान कर सकता है। नाक, कान और गले की दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 24 मई से 30 मई तक क्या रहेगी?

कर्क- मुंह से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लें। पैसे के लेनदेन से बचें। आज कहीं भी निवेश करने से बचें। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह- घबराहत, बैचनी, शारीरिक और मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ साप्ताहिक राशिफल: वृषभ राशि के लिए 24 से 30 मई तक का समय कैसा रहेगा?

कन्या- फालतू के खर्चे से बचें। आंखों की दिक्कत हो सकती है। सरदर्द बहुत रहेगा। अज्ञात भय होगा। मानसिक दबाव रहेगा। प्रेम और संतान में सुधार होगा। व्यापार भी आपका अच्छा चलता दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला- इनकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। यात्रा से कष्ट हो सकता है लेकिन लाभ भी मिलेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु गोचर, 5 दिसंबर से 4 राशियों को करियर-बिजनेस में मिलेगा लाभ

वृश्चिक- कोर्च-कचहरी का विवाद जारी रहेगा। स्पष्ट बहुमत या जीत नहीं मिलेगी। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

धनु- यात्रा से नुकसान हो सकता है। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम ना करें। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर- परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। प्रेम की स्थिति ठीक है। संतान की भी स्थिति ठीक है। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को नुकसान हो सकता है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन- डिस्टर्बिंग टाइम है। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम को लेकर दिक्कत होगी। व्यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!