Sawan 2026 lucky Rashi Rashifal these zodiac signs will get blessing from lord shiva sawan month Sawan 2026: सावन में इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव, दूर होंगे सभी दुख-दर्द, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sawan 2026: सावन में इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Sawan Lucky Rashi 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानें क्या लिस्ट में शामिल है आपकी भी राशि।

Mon, 1 June 2026 06:03 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Sawan 2026: सावन में इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs Horoscope: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू होगा और इसका समापन 28 अगस्त 2026, गुरुवार को सावन पूर्णिमा पर होगा। सावन का महीना शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि सावन में शिव पूजा करने से क्रूर ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इस बार सावन माह में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। जानें सावन में किन राशियों पर भगवान शिव की रहेगी कृपा-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, जानें शनि किस तरह के देते हैं फल और कब मिलेगी

सावन का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना खास रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

2. कर्क राशि-

सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक शांति मिल सकती है। व्यापार से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि में आ रहे मंगल, 21 जून से इन 4 राशियों के लोग रहें सावधान

3. वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए सावन माह बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। भगवान शिव की कृपा से आपको करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी-पेशा करने वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-

1. सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

2. सावन में 'ऊं नम: शिवाय'मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

3. सावन में शिव पूजा में अक्षत (चावल), भांग, धतूरा और सफेद फूल शामिल करना शुभ माना जाता है।

4. सावन में शिव कृपा पाने के लिए सोमवार व्रत भी लाभकारी माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 जून को नवपंचम राजयोग बनते ही इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं धनवान!

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!