Saturn Transit Rashifal Shani horoscope Gochar after 138 days lucky for these zodiac signs 138 दिन तक वक्री शनि होंगे मार्गी, चाल बदलकर पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

138 दिन तक वक्री शनि होंगे मार्गी, चाल बदलकर पलटेंगे इन राशियों की किस्मत

Saturn Transit Rashifal Shani Ka Gochar 2025: शनि की सीधी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कर्मफलदाता शनि नवंबर के महीने में मीन राशि में विराजमान रहते हुए मार्गी होने वाले हैं। शनि की ये चाल कुछ राशियों का भाग्य पलट सकती है।

Mon, 17 Nov 2025 07:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
138 दिन तक वक्री शनि होंगे मार्गी, चाल बदलकर पलटेंगे इन राशियों की किस्मत

Saturn Transit Rashifal Shani Ka Gochar: शनि ग्रह की चाल का बदलना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। शनि इस समय वक्री यानि उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि देव मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं। शनि की सीधी चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। कर्मफलदाता शनि नवंबर के महीने में मीन राशि में विराजमान रहते हुए मार्गी होने वाले हैं। शनि की ये मार्गी चाल कुछ राशियों के अच्छे दिनों का कारण बनेगी तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल वक्त भी लेकर आ सकती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर को सुबह के समय 09 बजकर 20 मिनट पर शनि मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की मार्गी चाल किन राशियों को लाभ दे सकती है-

138 दिन तक वक्री शनि होंगे मार्गी, चाल बदलकर पलटेंगे इन राशियों की किस्मत

धनु राशि

शनि मार्गी चाल में गोचर करेंगे, जिसके परिणाम स्वरुप धनु राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नजर आ रहा है। वहीं, धन लाभ के भी योग बनेंगे। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 नवंबर से राहु की चाल बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। वहीं, विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। आपका भाग्य साथ देगा और समय अच्छा रहेगा। साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है।

वृषभ राशि

शनि का मार्गी चाल में गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुरक्षित विकल्पों पर निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेकिन आपको अपनी हेल्थ की देखभाल करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 18 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 17-23 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:क्या कुंभ राशि पर 2026 में भी शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!