Horoscope Mercury Transit Budh in Shani Rashifal Saturn constellation benefiting these zodiacs until 20 November बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Mercury Transit in Shani Rashifal: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल का प्रभाव किसी राशि पर पॉजिटिव तो किसी राशि पर नेगेटिव पड़ता है। बुध के नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

Tue, 28 Oct 2025 04:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Mercury Transit in Shani: बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस समय अनुराधा नक्षत्र में बुध गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह ने 27 अक्टूबर के दिन सोमवार को सुबह के लगभग 09:35 ए एम पर अनुराधा नक्षत्र में एंटर किया था। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। इस नक्षत्र में बुध 20 नवंबर तक विराजमान रहने वाले हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल का प्रभाव किसी राशि पर पॉजिटिव तो किसी राशि पर नेगेटिव पड़ता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से किन राशियों पर पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ सकता है-

बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ सहपाठियों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। बुध के गोचर से मिथुन राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल गुरु की मीन राशि में करेगी कमाल, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

कर्क राशि

शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कर्क राशि के जातकों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 29 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!