Rashifal Budh Transit of Mercury Horoscope 2026: Mercury rise after 17 days luck of 3 zodiacs including Aries will shine 17 दिन बाद बुध होंगे उदय, 18 मार्च से मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

17 दिन बाद बुध होंगे उदय, 18 मार्च से मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Rashifal Budh Transit of Mercury Horoscope 2026: बुध की चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगी तो कुछ राशियों के लिए तनाव का कारण भी बन सकती है। बुध का गोचर होने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है-

Wed, 11 March 2026 02:17 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 दिन बाद बुध होंगे उदय, 18 मार्च से मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Rashifal Budh Transit of Mercury Horoscope 2026, बुध का गोचर: बुध ग्रहों के राजकुमार हैं। बुध की चाल का असर मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। इस समय शनि की कुंभ राशि में बुध का गोचर हो रहा है। बुध अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगी तो कुछ राशियों के लिए तनाव का कारण भी बन सकती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 18 मार्च के दिन से बुध अस्त से उदित अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर उदित अवस्था में अप्रैल के महीने तक रहेगा। 27 अप्रैल को बुध फिर से अस्त हो जाएंगे। लगभग 17 दिन तक अस्त रहने के बाद ग्रहों के राजकुमार बुध उदय होंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है-

17 दिन बाद बुध होंगे उदय, 18 मार्च से मेष समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त से उदय होना कैसा रहेगा?

उदित अवस्था में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में आपकी मदद कर सकते हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त से उदय होना कैसा रहेगा?

तुला राशि के लोगों के लिए अस्त से उदित अवस्था में बुध का गोचर होना फायदेमंद साबित हो सकता है। बुध के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 11 मार्च: इन 5 राशियों का दिन रहेगा खास, होगा प्रॉफिट

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त से उदय होना कैसा रहेगा?

अस्त से उदित अवस्था में बुध का गोचर होना कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लाइफ में आपके पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:120 दिन तक वक्री गुरु होंगे मार्गी, कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल करेगी कमाल, 2 दिन बाद से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 11 मार्च का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!