शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल करेगी कमाल, 2 दिन बाद से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
Saturn Transit Mercury Mars Rashifal 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल दोनों ही अस्त चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि भी अस्त अवस्था में जाने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकते हैं।

Saturn Transit Mercury Mars Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों की चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। गोचर फिर चाहे शनि का हो, मंगल का हो या बुध का हो, सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव डालता ही है। इस समय शनि देव मीन राशि में बैठे हुए हैं। बुध और मंगल ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल दोनों ही अस्त चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि भी अस्त अवस्था में जाने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभकारी रिजल्ट व कुछ राशियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। तीन ग्रहों का अस्त चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं एक साथ तीन ग्रहों का अस्त होना किन राशियों की किस्मत चमका सकता है-
कब से कब तक रहेंगे शनि, मंगल और बुध अस्त?
हिन्दू पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 1 नवंबर 2025 से लेकर 2 मई 2026 तक अस्त अवस्था में गोचर करेंगे। वहीं, बुध इस महीने 1 मार्च 2026 से अस्त हो चुके हैं, जो 18 मार्च 2026 तक अस्त चाल में ही रहेंगे। कर्मफलदाता शनि की बात करें तो अगले 2 दिन बाद 13 मार्च 2026 को शाम में शनि अस्त होंगे। शनि 22 अप्रैल 2026 तक इसी अवस्था में गोचर करने वाले हैं।
शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल करेगी कमाल, 2 दिन बाद से इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
सिंह राशि वालों के लिए शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल कैसी रहेगी?
सिंह राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का अस्त चाल में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनका सपना पूरा होने की प्रबल संभावना है। फाइनेंशियली स्ट्रांग रहने के लिए आपको इन्वेस्टमेंट के साथ सेविंग्स पर भी ध्यान देना चाहिए। हेल्दी डाइट लेकर और हाइड्रेटेड रहकर स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल कैसी रहेगी?
धनु राशि वालों आपके लिए तीन ग्रहों का अस्त चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। करियर में आपको अपने बॉस का भरपूर साथ मिलेगा और कई नए टास्क भी मिलेंगे। इंकम और अपने फाइनेंस को बढ़ाने के लिए आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं लेकिन यह आप पर है कि आप कौन सा डिसीजन कब लेते हैं। रिसर्च करके फाइनेंशियली लिए गए डिसीजन लाभकारी साबित होंगे। ग्लोइंग और हेल्दी बने रहने के लिए जंक फूड्स से दूर रहें।
कुंभ राशि वालों के लिए शनि, बुध, मंगल की अस्त चाल कैसी रहेगी?
तीन ग्रहों का अस्त चाल में गोचर करना कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। व्यापार में कई नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। आर्थिक स्थिति जहां मजबूत रहेगी वहीं, थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। रिसर्च और सोच समझ कर ही इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनी हेल्थ पर ध्यान देना न भूलें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन