Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces Horoscope Shani Gochar Budh will create a stir these 3 zodiacs will benefit शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces: जल्द ही बुध का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है, जहां पहले से ही शनि ग्रह बैठे हुए हैं। बुध के मीन राशि में गोचर करते ही शनि के साथ बुध की युति बनेगी, जिससे कुछ राशियों को फायदा होगा। 

Mon, 24 Nov 2025 12:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces: शनि कर्मफलदाता ग्रह माने हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। साल 2026 में भी शनि मीन राशि में ही रहने वाले हैं। आने वाले नए साल में कई ग्रहों की चाल बदल रही है। इन ग्रहों में बुध ग्रह भी शामिल है। जल्द ही बुध का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है, जहां पहले से ही शनि ग्रह बैठे हुए हैं। बुध के मीन राशि में गोचर करते ही शनि के साथ बुध की युति बनेगी। बुध ग्रह को बातचीत, बिजनेस और बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की राशि में शनि और बुध की युति कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है। आइए जानते हैं मीन राशि में शनि और बुध की युति से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है-

शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: मीन राशि में शनि और बुध की युति वृषभ राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह गोचर सुख-शांति, भावनात्मक स्थिरता और समृद्धि का समय लाया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 24 से 30 नवंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मकर राशि: मीन राशि में शनि और बुध की युति मकर राशि के लिए शुभ मानी जा रही है। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है।

मीन राशि: मीन राशि में शनि और बुध की युति इस राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो परिवार और घर से संबंधित मामलों में वृद्धि चाहते हैं। संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 24 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में शुक्र, सूर्य, बुध का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा खूब प्रॉफिट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!