Saturn in pisces 2025 Shani Sade sati makar rashi Result of Saturn in Capricorn When is Sade Sati of Capricorn ending Shani Sadesati: मकर राशि से हटने वाली है शनि की साढ़ेसाती, जानें शनि कैसे देंगे परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Sadesati: मकर राशि से हटने वाली है शनि की साढ़ेसाती, जानें शनि कैसे देंगे परिणाम

  • Shani Sade sati makar rashi: शनि के मीन राशि परिवर्तन के साथ ही मकर राशि वालों से शनि की साढ़ेसाती उतर जाएगी। जानें मकर राशि से कब हट जाएगी शनि की साढ़ेसाती व शनि क्या देंगे फल-

Fri, 3 Jan 2025 08:02 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Sadesati: मकर राशि से हटने वाली है शनि की साढ़ेसाती, जानें शनि कैसे देंगे परिणाम

Shani Sadesati 2025: ग्रहों के न्याय देवता व कर्म फलदाता शनिदेव की स्थिति हर व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर डालती है। जब किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती लगती है तो उसका प्रभाव सात साल तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। पहली चढ़ती हुई साढ़ेसाती, दूसरी मध्य की साढ़ेसाती और तीसरी उतरती हुई साढ़ेसाती होती है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में जाते ही मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती हट जाएगी। जानें मकर राशि से साढ़ेसाती हटने के बाद शनि किस तरह के देंगे परिणाम-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में बनेगी शनि-सूर्य की युति, इन राशियों के लोग रहें सतर्क

2025 में शनि का मीन गोचर: शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से मकर राशि वाले साढ़ेसाती के प्रकोप से मुक्ति पा जाएंगे। शनि गोचर के साथ ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ होगा।

साढ़ेसाती हटने के बाद मकर राशि पर शनि का प्रभाव: ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, साढ़ेसाती उतरने के बाद मकर राशि वालों पर शनि का प्रभाव शुभ पड़ेगा। मकर राशि में शनि तीसरे भाव में रहेंगे। तीसरा भाव साहस व पराक्रम का माना गया है। ऐसे में शनि अच्छे परिणामों को प्रदान करेंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश यात्राओं का मौका मिल सकता है। भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी कृपा दृष्टि, जानें ज्योतिषाचार्य से

मकर राशि वालों के लिए उपाय-

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. शिव मंदिर जातक शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

3. शनिवार का व्रत करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!