Horoscope Saturn Transit in Pisces 2025 Rashifal Shani Meen rashi Gochar Lucky zodiac signs Shani: 2025 में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा, जानें नए साल में शनि का प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: 2025 में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा, जानें नए साल में शनि का प्रभाव

  • Shani Meen Gochar 2025: 2025 में शनि गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। नए साल में शनि का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

Tue, 31 Dec 2024 07:22 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani: 2025 में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा, जानें नए साल में शनि का प्रभाव

Saturn transit in Pisces 2025: नया साल 2025 ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से खास रहने वाला है। नए साल में राहु-केतु के अलावा ग्रहों के न्यायाधीश शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। शनि का गोचर 29 मार्च 2025 को मीन राशि में होगा। शनि का मीन गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक और कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का शुभ प्रभाव जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है। 2025 में शनि का मीन गोचर 4 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से नए साल में शनि की किन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में चांदी के पाये पर चलेंगे शनि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से जीवन में हर पहलू में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। व्यापारिक लाभ होगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप फलेंगे-फूलेंगे। रौब-रुआब बढ़ेगा।

2. मकर राशि- मकर राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी-पेशा में उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शनि कृपा के कारण धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों पर नए साल में शनि कृपा रहने वाली है। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। आमदनी में इजाफा होगा और इनकम के नए साधन बनेंगे। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें इस राशि पर शनि का प्रभाव

4. कुंभ राशि- नए साल में शनि का मीन गोचर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन का आवक बढ़ेगा। शनि कृपा से भौतिक सुख-संपदा की खरीदारी संभव है।

नए साल में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? 2025 की लव रिपोर्ट ज्योतिषी से जानें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!