Horoscope saturn sun conjunction in aquarius 2025 Rashifal Surya Shani Yuti Kumbh Rashi Surya Shani Yuti: फरवरी में कुंभ राशि में बनेगी शनि-सूर्य की युति, इन राशियों के लोग रहें सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Shani Yuti: फरवरी में कुंभ राशि में बनेगी शनि-सूर्य की युति, इन राशियों के लोग रहें सतर्क

Surya Shani Yuti 2025 Impact 2025: नए साल में सूर्य-शनि की कुंभ राशि में बनने वाली कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगी। जानें किन राशियों के लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें-

Thu, 2 Jan 2025 03:26 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Shani Yuti: फरवरी में कुंभ राशि में बनेगी शनि-सूर्य की युति, इन राशियों के लोग रहें सतर्क

Sun saturn conjunction in aquarius 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि-सूर्य की चाल को महत्वपूर्ण माना गया है। शनि-सूर्य के बीच पुत्र-पिता का संबंध है। ये दोनों ही ग्रह आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। 12 फरवरी 2025 को सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति बनेगी। इन दो ग्रहों की युति का कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से कुंभ राशि में बनने वाली सूर्य-शनि की युति किन राशियों को करेगी परेशान-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी कृपा दृष्टि, जानें ज्योतिषाचार्य से

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य-शनि की युति नकारात्मक प्रभाव वाली हो सकती है। इस अवधि में आर्थिक रिस्क लेने से बचें। निवेश से बचना चाहिए। रुपए-पैसे का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में अनबन से बचें।

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि-सूर्य की युति कष्टकारी रह सकती है। इस युति के प्रभाव से तुला राशि वालों को वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, वरना जीवनसाथी के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है। व्यापारी करने वालों को धन हानि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी में सूर्य-बुध की बनेगी युति, इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभकारी परिणाम

3. कुंभ राशि- शनि-सूर्य की युति कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान आपको संपत्ति से जुड़ा विवाद का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!