Sakat Chauth Time Sakat Chauth ka Muhurat Today on Sakat Chauth 2026 Bhadra timing Sakat Chauth Ki Pooja kab Kare आज सकट चौथ पर इतने बजे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज सकट चौथ पर इतने बजे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth Time Sakat Chauth ka Muhurat Today: सकट चौथ के दिन संतान की कामना व दुखों के नाश के लिए विधि-विधान के साथ व्रत रखा जाता है। इस व्रत में चतुर्थी तिथि का महत्व है। आज सकट चौथ पर भद्रा का साया भी रहने वाला है। 

Tue, 6 Jan 2026 08:02 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज सकट चौथ पर इतने बजे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth Time Sakat Chauth ka Muhurat: आज मंगलवार को माघ महीने के कृष्ण पक्ष का सकट चौथ व्रत है। यह व्रत भगवान गणेश और सकट माता को समर्पित है। सकट चौथ के दिन संतान की कामना व दुखों के नाश के लिए विधि-विधान के साथ व्रत रखा जाता है। इस व्रत में चतुर्थी तिथि का महत्व है। ऐसे में पंचांग के अनुसार, 6 जनवरी को यह व्रत रखा जाएगा। आज सकट चौथ पर कुछ मिनटों के लिए भद्रा का साया भी रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं सकट चौथ पर भद्रा का समय, और पूजा के सभी शुभ मुहूर्त-

आज सकट चौथ पर इतने बजे तक रहेगा भद्रा का साया

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 6 जनवरी को 07:15 ए एम से 08:03 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। चंद्रमा के कर्क राशि में रहने पर भद्रा का प्रभाव भी पृथ्वी पर पड़ेगा। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम करने से बचें। इसके साथ ही दोपहर में 03:03 बजे से 04:21 पी एम तक राहुकाल भी रहेगा।

सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त (पंचांग अनुसार)

अभिजित मुहूर्त 12:06 पी एम से 12:48 पी एम

विजय मुहूर्त 02:11 पी एम से 02:53 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:36 पी एम से 06:04 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 05:39 पी एम से 07:01 पी एम

अमृत काल 10:46 ए एम से 12:17 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:54 ए एम, जनवरी 07

सर्वार्थ सिद्धि योग 07:15 ए एम से 12:17 पी एम

चर - सामान्य 09:51 ए एम से 11:09 ए एम

लाभ - उन्नति 11:09 ए एम से 12:27 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम 12:27 पी एम से 01:45 पी एम

शुभ - उत्तम 10:45 पी एम से 12:27 ए एम, जनवरी 07

अमृत - सर्वोत्तम 12:27 ए एम से 02:09 ए एम, जनवरी 07

सकट चौथ के दिन चचांद निकलने का समय - 08:54 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संतान सुख के लिए सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी की कृपा से बरसेगी समृद्धि
ये भी पढ़ें:3 शुभ योग में सकट चौथ व्रत, जान लें पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा, पंडित जी से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं व परंपराओं पर आधारित हैं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!