Aaj Ka Rashifal 6 January 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 6 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Tue, 6 Jan 2026 07:01 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, दोपहर के बाद सिंह राशि के हो जाएंगे और केतु के साथ संयोग करेंगे। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, धनु राशि के, कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि: भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति भी थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य भी ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 जनवरी से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर

कर्क राशि: धन हानि के संकेत हैं। निवेश करना अभी ठीक नहीं होगा। वाणी पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। थोड़ा किसी बात को लेकर के पैनिक करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की चाल से बदलेगा भाग्य, इन 3 राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

तुला राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। यात्रा में कष्ट। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट, कचहरी में हार हो सकती है या असमंजस की स्थिति हो सकती है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भाग्य कम साथ देगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मकर राशि में, 14 जनवरी से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मकर राशि: मकर राशि की स्थिति ठीक-ठाक ही जाएगी। लेकिन थोड़ा जोखिम भरा समय भी है। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: स्वयं के स्वास्थ्य और जीवन साथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में मध्यम स्थिति है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा लेकिन डिस्टर्बिंग टाइम है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!