Sakat Chauth ke Upay Sakat Chauth 2026 Upay to impress Lord Ganesha on 6 January संतान सुख के लिए सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी की कृपा से बरसेगी समृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

संतान सुख के लिए सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी की कृपा से बरसेगी समृद्धि

Sakat Chauth ke Upay Sakat Chauth 2026: इस साल मंगलवार के दिन सकट चौथ का व्रत रख पूजा की जाएगी। सकट चौथ के दिन कुछ उपाय करने से संतान की लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

Mon, 5 Jan 2026 04:41 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संतान सुख के लिए सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी की कृपा से बरसेगी समृद्धि

Sakat Chauth ke Upay Sakat Chauth 2026: सकट चौथ इस साल 6 जनवरी मंगलवार को पड़ रही है। सकट चौथ का व्रत गणेश देवा को समर्पित है, जो संतान सुख के लिए रखा जाता है। खास बात ये है कि इस बार तीन शुभ संयोगों के साथ सकट का महापर्व मनाया जाएगा। इन योगों में पूजा-अर्चना करने से लोगों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। सकट चौथ के दिन कुछ उपाय करने से संतान की लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। आइए जानते हैं सकट चौथ के दिन क्या उपाय करने चाहिए-

संतान सुख के लिए सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी की कृपा से बरसेगी समृद्धि

  1. संतान सुख की प्राप्ति के लिए सकट चौथ के दिन भगवान गणेश जी के मस्तक पर 21 दूर्वा की गांठ बनाकर चढ़ाएं।
  2. सकट चौथ पर गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 शुभ योग में सकट चौथ व्रत, जान लें पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय
  • गरीबों को भोजन कराएं।
  • संकटनाश गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
  • भगवान गणेश के समक्ष घी के दीपक में थोड़ा कपूर मिलाकर जलाएं।
  • सकट चौथ तिल का दान करें और भोग भी लगाएं।
  • धन संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए सकट चौथ पर ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
  • ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
  • सकट चौथ के दिन श्री सिद्धिविनायक नमो नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • सकट चौथ की कथा का पाठ करें।
  • सकट चौथ के दिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • सकट चौथ के दिन गाय को हरी घास या रोटी खिलाएं।
  • भोजन, पानी या धन का दान करें।
  • सकट चौथ के दिन जानवरों को भोजन कराएं।
  • सकट चौथ के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!