sagittarius horoscope today 17 march 2026 aaj ka dhanu rashifal future predictions धनु राशिफल 17 मार्च: रिश्ते को मिलेगा पैरेंट्स का सपोर्ट, प्रॉपर्टी से जुड़े केस में जीत, सीनियर होंगे नाराज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनु राशिफल 17 मार्च: रिश्ते को मिलेगा पैरेंट्स का सपोर्ट, प्रॉपर्टी से जुड़े केस में जीत, सीनियर होंगे नाराज

Sagittarius Horoscope 17 March 2026 Aaj Ka Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Tue, 17 March 2026 06:52 AMDr JN Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धनु राशिफल 17 मार्च: रिश्ते को मिलेगा पैरेंट्स का सपोर्ट, प्रॉपर्टी से जुड़े केस में जीत, सीनियर होंगे नाराज

Sagittarius Horoscope Today 17 March 2026, Aaj ka Dhanu Rashifal, धनु राशिफल: लव लाइफ में आज एक-एक मूमेंट खुशनुमा होने वाला है। रिश्तों के प्रति बस आज थोड़ा सा सेंसेटिव रहने की जरूरत है। प्रोफेशनल लाइफ में आपको कुछ चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपने काम से सब सही कर ले जाएंगे। आज आपके काम की भी तारीफ हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। बस अपने खर्चे पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य संंबंधी कोई दिक्कत आपको परेशान कर सकती है। बाकी आज यानी 17 मार्च के लिए धनु राशि का विस्तृत राशिफल नीचे पढ़ें-

धनु लव राशिफल

आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए बहुत ही खास होने वाला है। अपने दिल की बात को रहने के लिए कई मौकों की तलाश करें। पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं। अगर आप कहीं ट्रैवल कर रहे हैं बाहर हैं तो दिन में कम से कम एक बार पार्टनर से फोन पर बात जरूर करें। वहीं पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और अपनी बात भी सही तरीके से सामने रखें। एक-दूसरे की बात सुनना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से कई दिक्कतें तो अपने आप ही खत्म हो जाती हैं। जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, वो आज पैरेंट्स से इस सिलसिले में बात कर सकते हैं। कुछ लोगों का रिश्ता परिवार के सपोर्ट से नया मोड़ लेगा। जो लड़कियां सिंगल हैं, उन्हें आज मैरिज प्रपोजल मिल सकता है। वहीं शादीशुदा महिलाएं आज अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोच सकती हैं।

धनु करियर राशिफल

आज किसी ना किसी वजह से प्रोडक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है, ऐसे में सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। हालांकि परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोशिश करें कि आपको नया काम या प्रोजेक्ट मिल जाए। आज की मीटिंग में आपके आइडिया मैनेजमेंट को पसंद आने की संभावना है। शेफ, आईटी प्रोफेशनल, डिजाइनर और शिक्षा की फील्ड से जुड़े लोगों को विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग काफी दिन से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं वो लोग आज अपनी सीवी को जॉब पोर्टल पर अपडेट कर दें। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज के दिन पार्टनरशिप करते वक्त थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 17 मार्च: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 मार्च का दिन?

धनु धन राशिफल

आज धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। कुछ लोग आज के दिन शेयर मार्केट में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। कुछ महिला जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े केस में जीत हासिल होने की संभावना है। वहीं घर के बड़े-बुजुर्ग आज बच्चों के बीच प्रॉपर्टी को बांटने का फैसला ले सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग आज नया कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं और जल्द ही उन्हें फंड भी मिल सकता है। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा है तो परिवार के साथ इस पर जरूर चर्चा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशिफल 17 मार्च: आज लव लाइफ में हो सकती है दिक्कत, ऐसे करें समाधान

धनु स्वास्थ्य राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य सही रहने वाला है, बस कुछ चीजों का ध्यान रखना है। कुछ लोगों को आज हल्का वायरल बुखार हो सकता है। वहीं कुछ को गले में इन्फेक्शन हो सकता है। अपना ख्याल रखें। आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। बुजुर्गों को आज आंख से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। समस्या ज्यादा होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यात्रा के दौरान अपनी दवाइयों को साथ ही रखें और समय पर इसे लेते रहें। बच्चों में आज पेट संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। जो लोग हार्ट पेशेंट हैं वो लोग आज दिन दे दूसरे हिस्से में थोड़ा सावधान रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल 17 मार्च: ऑफिस में बढ़ेगी जिम्मेदारी, क्रश से कहें दिल की बात

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com, फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!