मिथुन राशिफल 17 मार्च: आज लव लाइफ में हो सकती है दिक्कत, साइड में रखें ईगो, इस बात को लेकर सतर्क रहें महिलाएं
Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 17 March 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 17 March 2026: आज प्यार के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूर है। आज आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुद को साबित करने के कई मौके मिल सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या काम मिलने की संभावना है। इसके लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य और पैसों के मामले में आज आपको थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। पैसों को लेकर हो सकता है कि थोड़ी सी दिक्कत आए लेकिन थोड़ी सी सूझबूझ से आप चीजों को कंट्रोल कर ले जाएंगे। अगर रिश्ते में कोई दिक्कत आ रही है तो दिन खत्म हो जाने से पहले उसे पार्टनर के साथ मिलकर सुलझाने की कोशिश करें।
मिथुन लव राशिफल
आज लव लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं। कोशिश करें कि ईगो को थोड़ा सा साइड में रख दें। पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें। अगर उन्हें कुछ बताना है को ध्यान से सुनने की कोशिश करें। हो सकता है कि ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप पार्टनर को पूरा समय ना दे पाएं लेकिन इसका असर रिश्ते में ना पड़ने दें। किसी ना किसी तरह उन्हें छोटा सा सरप्राइज देकर खुश कर दें। गिफ्ट भले बड़ा ना हो लेकिन आपके एफर्ट्स बहुत मायने रखते हैं। जो पुरुष शादीशुदा हैं, वो ऑफिस रोमांस से दूर रहें क्योंकि आने वाले दिनों में इससे परेशानी हो सकती हैं। महिला जातकों को अनचाही प्रेग्नेंसी से बचना चाहिए।
मिथुन करियर राशिफल
आज किसी ना किसी वजह से काम में रुकावट आ सकती है। आप इसे अपने स्तर पर संभालने की पूरी कोशिश करें। आईटी, आर्किटेक्चर, हेल्थकेयर, बैंकिंग, मीडिया, लॉ, ऑटोमोबाइल, शिक्षा और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बिजी रह सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें पहले अपनी टेक्निकल और कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत कर लेना चाहिए। इससे नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। अगर किसी विदेशी क्लाइंट्स से मिलना है तो चीजों को लेकर पॉजिटिव रहें क्योंकि इससे आपको नया कॉन्ट्रैक्ट आराम से मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन सपोर्टिव रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में चल रही दिक्कतों से राहन मिलने के आसार हैं।
मिथुन धन राशिफल
आज हो सकता है कि आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई दिक्कत आ जाए। इस वजह से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। हालांकि आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। अगर बहुत दिन से कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान या फिर फर्नीचर खरीदना था तो आज उसे लेकर आपके विचार आगे बढ़ सकते हैं। कुछ जातक आज प्रॉपर्टी खरीद या बेच सकते हैं। हालांकि ये काम करने से पहले सारी चीजों को जांच लेना सही होगा। बिजनेस से जुड़े लोग आज विदेश में इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर लोन लेने का भी सोच सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।
मिथुन स्वास्थ्य राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अस्थमा के मरीजों को आज थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। धूल-मिट्टी वाली जगह पर कम ही जाएं। कुछ लोगों को आज के दिन जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। वहीं बच्चों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। उन्हें आंख, नाक या फिर कान से जुड़ी कोई दिक्कत आज परेशान कर सकीत है। साथ ही बच्चों को वायरल फीवर भी हो सकता है। कुछ को गले में दर्द या फिर पेट दर्द हो सकता है। महिला जातक भी आज थोड़ा सावधान रहें क्योंकि स्किन एलर्जी की संभावना बन सकती है। खुद का ख्याल रखें। गर्भवती महिलाएं आज के दिन वाहन ना चलाएं खासकर कि टू व्हीलर को बिल्कुल भी नहीं।




साइन इन