वृश्चिक राशिफल 17 मार्च: आज क्रश से कह सकते हैं दिल की बात, ऑफिस में बढ़ेगी जिम्मेदारी, ऐसे करें दिन की शुरुआत
Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 17 March 2026: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक होती है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 17 मार्च का दिन कैसा जाने वाला है?

Scorpio Horoscope Today 17 मार्च 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: आज हो सकता है कि आपकी लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत आए। हालांकि आप चीजों को समझदारी के साथ संभाल लेंगे। करियर में मेहनत करते रहें क्योंकि आपको इससे अच्छा रिजल्ट जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य और पैसों के मामले में आज का दिन सही जाएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस अच्छे से मेंटेन करें। कोई भी दिक्कत आती है तो शांति से हर चीज का हल निकालने की कोशिश करें। बाकी आज यानी 17 मार्च के लिए वृश्चिक राशि की संपूर्ण राशिफल नीचे देखें-
वृश्चिक लव राशिफल
आज आप अपने रिश्ते को पॉजिटिव बनाए रखने की कोशिश करें। जो लोग सिंगल हैं वो आज क्रश से दिल की बात कह सकते हैं क्योंकि आज पॉजिटिव जवाब मिलने के पूरे चांस हैं। कुछ जातक आज अपनी शादी से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिन लोगों को रिश्ता अभी नया-नया है वो लोग एक-दूसरे को बेहतर समझने के लिए कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की दखलअंदाजी से परेशानी ना हो। फालतू की बहसबाजी से आज दूर रहने की पूरी कोशिश करें।
वृश्चिक करियर राशिफल
आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है और यही आने वाले समय में आपको मजबूत भी बनाएगी। आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर, डिजाइनर, एसईओ की फील्ड से जुड़े लोग, एनिमेटर और ऑटोमोबाइल इंजीनियर अपने काम में सौ प्रतिशत देकर खुद को साबित कर पाएंगे। वहीं वकील, हेल्थकेयर से जुड़े लोग और मीडिया की फील्ड में काम करने वालों को दिन की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। हो सकता है कि कुछ लोगों को आज क्लाइंट के ऑफिस जाना पड़ सकता है। आज आपके काम की काफी तारीफ भी होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज लॉन्ग टर्म का फायदा होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज दिन खत्म होते-होते अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक धन राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच सकते हैं। आज हो सकता है कि आपको किसी जरूरतमंद दोस्त या फिर रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़े। हालांकि आज शेयर मार्केट में इन्वेस्ट ना करें। हो सकता है कि आपको यहां पर उम्मीद के हिसाब से कोई फायदा ना मिले। कुछ लोग विदेश यात्रा का प्लान बनाने की सोचेंगे और वो दिन खत्म होते-होते फ्लाइट-होटल की बुकिंग भी कर सकते हैं। जो लोग नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे थे, वो आज इसे ले सकते हैं क्योंकि इसे खरीदने के लिए सही समय है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज फंड जुटा पाने में आसानी होगी और पुराना कोई बकाया पैसा भी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। हो सके तो आज दिन की शुरुआत आप लाइट एक्सरसाइज के साथ करें। आसपास पार्क में थोड़ी देर के लिए जॉगिंग करना भी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। कुछ लोगों को आज आंख से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, ऐसे में ध्यान रखें। चीनी का सेवन कम करेंगे तो अच्छा होगा। जंक फूड ना खाएं। इससे पूरी तरह से दूरी बना लेंगे तो आपके लिए सही होगा। घर के बुजुर्गों को अगर सीने में दर्द हो या फिर पेट से संबंधित कोई दिक्कत आए तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर नशे से जुड़ी कोई भी चीज छोड़ना चाहते हैं तो आज उसके लिए सही समय है।




साइन इन