Rashifal Venus Transit Shukra Horoscope Shani Gochar Nakshatra time till 3 September will be special for these zodiacs 3 सितंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र की चाल दिखाएगी कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 सितंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र की चाल दिखाएगी कमाल

Rashifal Venus Transit Shukra Horoscope: इस समय शुक्र ग्रह चंद्र की कर्क राशि और शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। 

Wed, 27 Aug 2025 08:00 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 सितंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र की चाल दिखाएगी कमाल

Rashifal Venus Transit Shukra Horoscope: प्रेम, धन और सौन्दर्य के कारक शुक्र का गोचर बेहद ही खास माना जाता है। हर महीने शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। इस समय शुक्र ग्रह कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होने से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। पंचांग के अनुसार, 3 सितंबर तक शुक्र शनि के नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र में होने से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

3 सितंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र की चाल दिखाएगी कमाल

कन्या राशि: शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र में होने से कन्या राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। शुक्र के प्रभाव से आकर्षण और सौंदर्य में वृद्धि होगी। लव लाइफ से जुड़े मुद्दे धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होगी। धन कमाने के कई नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर केतु के नक्षत्र में, 30 अगस्त से इन राशियों को लाभ ही लाभ

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र में होना लाभ दे सकता है। इंकम में वृद्धि होने की संभावना है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कुछ लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में भी प्रॉफिट होने की संभावना है।

तुला राशि: शुक्र का गोचर शनि के नक्षत्र में होना तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है। करियर में बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अनुभव होगा। कमाई करने के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 28 अगस्त को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज से अनंत चतुर्दशी तक होगी गणेश पूजा, राशि अनुसार करें ये उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!