बुध गोचर केतु के नक्षत्र में, 30 अगस्त से इन राशियों को लाभ ही लाभ
Transit of Mercury Rashifal 2025 : बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में बदलाव होने जा रहा है। बुद्धि व व्यापार के कारक बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को बेहतरीन रिजल्ट व प्रॉफिट मिल सकता है।

Transit of Mercury Rashifal: बुध ग्रहों के राजकुमार व बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध इस समय कर्क राशि और अश्लेशा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में बुध की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार की चाल शुभ होने पर बिजनेस और कम्यूनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त को शाम 04:48 बजे तक बुध मघा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में बुध 6 सितम्बर तक रहने वाले हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
बुध गोचर केतु के नक्षत्र में, 30 अगस्त से इन राशियों को लाभ ही लाभ
सिंह राशि
बुध गोचर केतु के नक्षत्र में होने से सिंह राशि को फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।
वृषभ राशि
बुध गोचर केतु के नक्षत्र में होना वृषभ राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
बुध गोचर केतु के नक्षत्र में होने से वृश्चिक राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन