गणेश पूजा: आज से 10 दिन तक मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य
Ganesh Pooja Upay Ganesh Chaturthi 2025: आज से गणेश उत्सव शुरू हो चुका है, जो पूरे अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए और गणेश जी की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय-

Ganesh Pooja Upay, गणेश पूजा: आज गणेश चतुर्थी है। आज से गणेश उत्सव शुरू हो चुका है, जो पूरे 10 दिनों तक चलेगा। इस त्योहार का समापन अनंत चतुर्दशी को होगा। इन दस दिनों तक विधि विधान से गणेश जी की आराधना करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए गणेश जी की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय-
आज से 10 दिन तक मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बढ़ेगा धन-धान्य
मेष राशि- गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के लोग भगवान श्री गणेश का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।
वृषभ राशि- गणेश चतुर्थी पर गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
मिथुन राशि- गणेश चतुर्थी पर मिथुन राशि के लोग भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि- गणेश चतुर्थी पर प्रभु गणेश की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग भगवान को दूर्वा घास चढ़ाएं।
सिंह राशि- गणेश चतुर्थी पर सिंह राशि के लोग भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।
कन्या राशि- गणेश चतुर्थी पर कन्या राशि के लोग भगवान गणेश की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।
तुला राशि- गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से गणपति बप्पा का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- गणेश चतुर्थी पर वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान गणेश का अभिषेक करें और ॐ गणेशाय नमः का जाप करें।
धनु राशि- गणेश चतुर्थी पर धनु राशि के लोगों को श्री गणेश को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
मकर राशि- गणेश चतुर्थी पर गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि- गणेश चतुर्थी पर कुंभ राशि के लोगों को भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा घास चढ़ानी चाहिए।
मीन राशि- गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को खीर का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन