6 से 19 दिसंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, वृश्चिक राशि में होगा शुक्र, बुध गोचर
Rashifal Venus Horoscope Mercury Transit: जल्द ही बुध का गोचर मंगल की राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि में पहले से शुक्र बैठे हुए हैं, जो मंगल की राशि है। इससे कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू होगा।

Rashifal Venus Horoscope Mercury Transit: सभी 12 राशियों के जीवन पर ग्रहों का राशि परिवर्तन भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय बुध तुला राशि में और शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। जब शुक्र और बुध किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है, जो शुभ माना जाता है। जल्द ही बुध का गोचर मंगल की राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि में पहले से शुक्र बैठे हुए हैं, जो मंगल की राशि है। 6 दिसंबर के दिन बुध के गोचर से वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति बनेगी। यह युति वृश्चिक राशि में 19 दिसंबर तक रहेगी। बुध-शुक्र की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए बेहद फलदायक मानी जा रही है। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी।
6 से 19 दिसंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, वृश्चिक राशि में होगा शुक्र, बुध गोचर
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति शुभ परिणाम लेकर आ रही है।
आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं।
इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।
मिथुन राशि
वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।
इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा।
छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।
कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति शुभ मानी जा रही है।
कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे।
प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे।
आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन