Purnima Ke Upay To please Goddess Lakshmi do these 5 Upay on Margashirsha Purnima 2025 Upay देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, होगा धन ही धन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, होगा धन ही धन

Purnima Ke Upay, Margashirsha Purnima 2025 Upay: गुरुवार को मार्गशीर्ष की पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पर कुछ उपायों को करने से विशेष रूप से धन की देवी लक्ष्मी माता का वास घर में बना रहता है।

Wed, 3 Dec 2025 06:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, होगा धन ही धन

Purnima Ke Upay, Margashirsha Purnima 2025 Upay: गुरुवार को मार्गशीर्ष की पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पर कुछ उपायों को करने से विशेष रूप से धन की देवी लक्ष्मी माता का वास घर में बना रहता है। 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर के दिन पड़ रही है, जो 5 दिसंबर की सुबह 04:43 मिनट तक रहेगी। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ वस्तुओं को खरीद कर अपने घर लाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ सुख-समृद्धि बढ़ती है।

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय

श्री यंत्र

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन धन की देवी को खुश करने के लिए श्री यंत्र की विधिवत पूजा करें। इस दिन श्री यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सुबह 8:37 बजे से भद्रा का साया, जानें पूजा मुहूर्त व उपाय
ये भी पढ़ें:2026 में कब-कब रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत, जानें तिथि

पलाश का फूल

ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से भी मां लक्ष्मी का घर में निवास बना रहता है। इससे घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

एकाक्षी नारियल

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मां को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में धन-संपदा में वृद्धि होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा में एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आती है।

सोना-चांदी

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चांदी या सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में बुध गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 10 दिसंबर से होगा फायद
ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

तुलसी पूजा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन का बहुत महत्व है। तुलसी जी मां लक्ष्मी का रूप ही मानी गई है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी जी की पूजा करना बेहद लाभदायक माना जाता है। इस दिन आप तुलसी का पौधा भी घर ला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!