Rashifal surya chitra nakshatra parivartan horoscope sun transit in chitra nakshatra these 3 lucky zodiac signs 10 अक्टूबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, मंगल के चित्रा नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

10 अक्टूबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, मंगल के चित्रा नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर

Surya ka chitra nakshatra parivartan: सूर्य दिवाली से पहले चित्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के चित्रा नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें सूर्य नक्षत्र गोचर से किन राशियों की बदलेगी जिंदगी।

Tue, 7 Oct 2025 09:02 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
10 अक्टूबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, मंगल के चित्रा नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर

Sun in Chitra Nakshatra 10 October 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय में अपनी चाल में बदलाव करता है। सूर्य एक नक्षत्र में लगभग 13 से 14 दिन तक विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वह अगले नक्षत्र में गोचर करते हैं। 10 अक्टूबर 2025 को रात 08 बजकर 19 मिनट पर सूर्य चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 23 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। मंगल के चित्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, लेकिन कुछ राशियों को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करके इन राशियों के जीवन में शुभ बदलाव ला सकते हैं। जानें इनके बारे में।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, टूटेगी शुक्र और केतु की युति

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य नक्षत्र गोचर से सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। धन लाभ के संकेत हैं और संचय करने में भी सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जनवरी तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शनिदेव की कृपा दृष्टि से होगा खूब लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!