Rashifal Shukra Ketu Yuti 2025 Before Diwali these 3 lucky zodiac signs venus ketu conjunction break 9 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, टूटेगी शुक्र-केतु की युति, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

9 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, टूटेगी शुक्र-केतु की युति

Venus-Ketu Conjunction: दिवाली से पहले शुक्र-केतु की युति भंग होगी। शुक्र-केतु की युति टूटने से कई राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा। इन राशियों को कई क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

Mon, 6 Oct 2025 09:39 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
9 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड,  टूटेगी शुक्र-केतु की युति

Shukra-Ketu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से युति बनती है। इस समय सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बन रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ने 15 सितंबर को सिंह राशि में गोचर किया था, जबकि केतु सिंह राशि में 29 मई से विराजमान हैं और इस साल के अंत तक इसी राशि में रहेंगे। दिवाली से पहले 9 अक्तूबर को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आ जाएंगे, जिससे शुक्र-केतु की युति भंग होगी। इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दिवाली से पहले शुक्र-केतु की युति टूटने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। इन राशि वालों के जीवन में आर्थिक उन्नति के साथ जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

1. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र-केतु युति का भंग होना अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। रिश्तों में सुधार होगा और प्रेम बढ़ेगा। धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जनवरी तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शनिदेव की कृपा दृष्टि से होगा खूब लाभ

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र-केतु युति का भंग होना शुभ रहने वाला है। इस समय आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। घरेलू वाद-विवादों को हल करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र-केतु युति का टूटना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। आर्थिक लाभ होने से जीवन में स्थिरता आएगी। किसी सहकर्मी की मदद से कोई काम पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!