Rashifal Shani purva bhadrapada nakshatra parivartan 2025 Horoscope Saturn nakshatra transit october 20 जनवरी 2026 तक शनिदेव की इन 3 राशियों पर रहेगी कृपा दृष्टि, जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

20 जनवरी 2026 तक शनिदेव की इन 3 राशियों पर रहेगी कृपा दृष्टि, जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Shani in purvabhadra nakshatra: ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि अब अगले साल जनवरी में अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। जानें शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आने से किन राशियों को होगा लाभ।

Sat, 4 Oct 2025 02:57 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
20 जनवरी 2026 तक शनिदेव की इन 3 राशियों पर रहेगी कृपा दृष्टि, जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Purva bhadrapada nakshatra me shani ka fal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है। शनि हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते है। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल व बुरे कार्यों में लिप्त रहने वालों को शनि दंडित करते हैं या अशुभ परिणाम प्रदान करते हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह बताया गया है। ग्रहों के कर्म फलदाता शनि करीब ढाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इसी तरह एक निश्चित समय में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के गोचर में चल रहे हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन 3 अक्टूबर को हुआ था और यह इस नक्षत्र में 20 जनवरी 2026 तक रहेंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं। गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर तीन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। जानें शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहकर किन राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे।

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे। सेहत में सुधार होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 5-11 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, लेकिन अतिवादी होने से बचें। पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इनकम में वृद्धि होगी और नए सोर्स भी बनेंगे। लंबित कार्यों को करने में सफल रहेंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए गुरु के नक्षत्र में शनि की एंट्री अच्छी रहने वाली है। इस समय आपके प्रयासों की कार्यस्थल पर सराहना हो सकती है। जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होने से जीवन में स्थिरता पाएंगे। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 उपायों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, घर आएगी धन-संपदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!